Answer to Cheating in Love : प्रेम में धोखा मिलने पर प्रेमिका पर शादी से पहले गोली दागी!

ब्यूटी पार्लर में शादी के लिए सज रही दुल्हन पर पुलिस जवान ने गोली चलाई, हालत गंभीर!

1003

Answer to Cheating in Love : प्रेम में धोखा मिलने पर प्रेमिका पर शादी से पहले गोली दागी!

Munger (Bihar) : अभी इस बात को तीन दिन ही हुए हैं, जब देवास में पदस्थ के कांस्टेबल ने मोहब्बत में धोखा होने के कारण अपनी प्रेमिका, उसके पिता और भाई को गोली मार दी थी। ऐसी ही घटना बिहार के मुंगेर में हुई। यहां भी प्यार-मोहब्बत का ही किस्सा है। प्यार में जिसके लिए जीने-मरने की कसम खाने वाले प्रेमी ने यहां भी प्रेमिका को गोली मारी।
प्रेम संबंध में यहां भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बिहार के मुंगेर से जहां प्रेमिका की कहीं और शादी होने से नाराज बॉयफ्रेंड ने उसे गोली मार दी। आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जाता है। गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने आई थी। उस दौरान वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार पहुंच गया। अचानक उसने लड़की को गोली मार दी। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुलिस का जवान है और लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था। लड़की की अन्यत्र शादी तय होने से वह नाराज था। लोगों के मुताबिक, गोली मारकर कांस्टेबल ने अपनी कनपटी पर भी पिस्तौल रखी, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गई। इसके बाद पार्लर के कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह वहां से भाग गया।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजेश कुमार ने बताया कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है। उन्होंने कहा कि अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह महेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।