Anupam Kher’s Video : अंग्रेजी बोलती ये लड़की स्कूल जाने को बेताब!

अनुपम खेर उसे स्कूल पढ़ने भेजेंगे!

1130

Anupam Kher’s Video : अंग्रेजी बोलती ये लड़की स्कूल जाने को बेताब!

Mumbai : वीडियो में एक लड़की को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते देख चोंकिये मत! अनुपम खेर ने ये किसी फिल्म का वीडियो शेयर नहीं किया, बल्कि ये वास्तविक वीडियो है। ये लड़की अनुपम खेर को काठमांडू में मिली थी, जो स्कूल जाना चाहती है।

अनुपम खेर ( Anupam Kher ) ने नेपाल से अपना एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वे एक लड़की से बातचीत कर रहे हैं। वो अनुपम से पैसे मांग रही थी। उस लड़की ने अनुपम खेर के साथ ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की, जिसे सुन एक्टर हैरान रह गए।
अभिनेता अनुपम खेर(Anupam Kher) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते देखे जाते हैं। अपनी नई फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग के लिए वे नेपाल में हैं, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। अनुपम खेर ने नेपाल से एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें एक लड़की उनसे अंग्रेजी में बात करती हुई पैसे मांग रही है।

Anupam_Kher.

उस लड़की ने अनुपम खेर के साथ ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की, जिसे सुन एक्टर हैरान रह गए और उसका वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की जो अपना नाम आरती बताती है और बताती है कि वह राजस्थान से है। अनुपम खेर इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘मैं काठमांडू के एक मंदिर के बाहर आरती से मिला! वह राजस्थान की रहने वाली है.

a6571f09b197c83bb8e4c5aeae7e876a original

उसने मुझसे कुछ पैसे मांगे और मेरे साथ फोटो खिंचवाने को बोला। इसके बाद वह मुझसे फ़्लूएंट इंग्लिश में बात करने लगी। मैं पढ़ाई के लिए उसका पैशन देखकर हैरान था। उसकी लगन देखकर तय किया कि इस लड़की की पढ़ाई की जिम्मेदारी ‘अनुपम खेर फाउंडेशन’ उठाएगा।

देखिये वीडियो-