WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पूर्वी राज्यों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी

598

Weather Update: पूर्वी राज्यों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज उत्तर – पूर्वी राज्यों में होगा जहां भारी वर्षा भी हो सकती है। इसका असर असम, अरुणाचल, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुरी और वेस्ट बंगाल तक हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का अगला जत्था उत्तर पश्चिम भाग में सक्रिय है। यहां बादल चक्राकार हो रहे हैं जो अगले 24 घंटे में कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश कर सकते हैं। संभावना है कि 30/31 मार्च को देश के अनेक भागों में गहरा असर होगा जहां बारिश, आंधी की स्थिति बनेगी।

मध्य प्रदेश में 30/31 मार्च के अलावा पश्चिमी विक्षोभ के हमलों से अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बारिश की संभावना बन रही है। इसका असर उत्तर पश्चिम राज्यों के अलावा महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों तक होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में रात का तापमान इंदौर, ग्वालियर में 20 तो भोपाल 21/22 डिग्री तक पहुंच गया है। जबलपुर में राहत है यहां 18 डिग्री चल रहा है। 30 मार्च से प्रदेश में रात के तापमान में उछाल आएगा।