WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा और कांग्रेस के नक्शेकदम पर आप?

1286

श्रीप्रकाश दीक्षित की खास रिपोर्ट

पंजाब मे आम आदमी पार्टी की नई नवेली सरकार ने तीस दिवस पूरे कर लिए.इस पावन अवसर पर देश भर के अखबारों मे विशाल याने पूरे पेज का विज्ञापन छपवा मान सरकार ने अपनी पीठ ठोंकी है.इसमे तीस दिन की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया है,पर दस दिन मे भ्रष्टाचार के खात्मे की उपलब्धि का जिक्र नहीं है.?केजरीवाल ने गुजरात की सभा मे, जहां सर्दियों मे चुनाव होने हैं, दावा किया है की मान सरकार ने दस दिन मे भ्रष्टाचार खत्म डाला है.? रिपोर्ट कार्ड मे इस क्रांतिकारी उपलब्धि का जिक्र ना होना बताता है की वह कोरी जुमलेबाजी थी.?                                                                IMG 20220417 WA0028

वैसे भी इस हवा हवाई दावे पर उनकी ही पार्टी के अनुयायियों सहित किसी ने भी भरोसा नहीं किया होगा..! पंजाब की जाने दें, दिल्ली से भ्रष्टाचार के पूरे सफाए के केजरीवाल के दावे पर भी शायद ही किसी को यकीन होगा. ऐसी जुमलेबाजी से आप और दीगर दलों मे क्या फर्क रह गया है.? यह भी समझ से परे है की मध्यप्रदेश आदि राज्यों के अखबारों मे पंजाब की उपलब्धियों का बखान क्यों..? कुल मिलाकर केजरीवाल और आप काँग्रेस और भाजपा की सत्ता संस्कृति मे रचेबसे नजर आ रहे हैं जो हताश करने वाला मंजर है.