WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर सूर्यवंशी ने शहर में निरीक्षण कर राजनीतिक पोस्टर,होर्डिंग हटवाए

पोस्टर हटाए जाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर सूर्यवंशी ने शहर में निरीक्षण कर राजनीतिक पोस्टर,होर्डिंग हटवाए

Ratlam : निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आचार संहिता लागू करने के पश्चात कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा को साथ लेकर शहर में निरीक्षण किया।संपत्ति विरुपण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत शहर में प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर राजनीतिक व्यक्तियों एवं दलों से संबंधित पोस्टर बैनर,फ्लेक्स आदि हटवाए।इस दौरान साथ चल रहे निगम आयुक्त तथा निगम के अमले को सघन कार्रवाई के निर्देश दिए।

IMG 20231009 WA0117

कलेक्टर सूर्यवंशी इस दौरान शहर के डालुमोदी बाजार चौराहा,दोबत्ती,बस स्टैंड,राम मंदिर तिराहा,चांदनी चौक, माणक चौक इत्यादि प्रमुख बाजारों में पहुंचे।