WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

TI कुजूर आत्महत्या कांड में आशी राजा और सोनू ठाकुर की मिली रिमाण्ड

WhatsApp Image 2025 03 12 At 20.23.02

TI कुजूर आत्महत्या कांड में आशी राजा और सोनू ठाकुर की मिली रिमाण्ड

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: पिछले 6 दिनों से छतरपुर सहित पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बने TI अरविंद कुजूर आत्महत्या मामले में लंबी विवेचना और दर्जन भर से अधिक संदेहियों से पूछताछ के बाद बुधवार को शहर के ओरछा रोड थाना में प्रमुख संदेही आशी राजा और उसके साथी सोनू ठाकुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन वसूली और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को शाम करीब 5 बजे विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट उपेंद्र प्रताप सिंह के न्यायालय में पेश किया गया जहां से पुलिस को दोनों आरोपियों की एक दिन की रिमाण्ड मिली है। साथ ही दोनों आरोपियों का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया।

●ASP का आया बयान…

छतरपुर की नवागत एएसपी विदिता डागर ने बताया कि TI अरविंद कुजूर द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दो दिन पहले आशी राजा और उसके साथी सोनू ठाकुर को पकड़ा गया था। दोनों से पूछताछ करने के बाद जो तथ्य सामने आए, उस आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। एएसपी ने बताया कि आशी राजा और उसके साथी सोनू ठाकुर द्वारा टीआई अरविंद कुजूर को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसी से तंग आकर 6 मार्च को टीआई कुजूर ने पेप्टेक टाउन कॉलोनी में स्थित अपने किराए के मकान में सर्विस पिस्टल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

●इन धाराओं में मामला दर्ज…

उन्होंने बताया कि आशी राजा परमार निवासी बिजावर और सोनू उर्फ मंगल सिंह राजा निवासी ग्राम हटवाहा, थाना पिपट दोनों जिला जिला-छतरपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108, 308(6), 308(7), 3(5), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 3(2)(वी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं डीपीओ प्रवेश अहिरवार ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया जहां तीन दिन की रिमाण्ड मांगी गई थी लेकिन न्यायाधीश द्वारा एक दिन ही रिमाण्ड दी गई है।