Asia Cup Final : आज भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फ़ाइनल मुकाबला!  

641

Asia Cup Final : आज भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फ़ाइनल मुकाबला!

 

Colomba : आज दोपहर 3 बजे एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह आठवां फाइनल होगा। भारत ने चार बार फाइनल जीतने में सफल रहा। वहीं, लंकाई टीम ने तीन बार खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका में खेले गए सभी मैचों में बारिश के कारण परेशानी हुई है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हुआ आज भी बारिश की प्रबल संभावना है।

आज कोलंबो में 80% बारिश की आशंका है। मैच के दिन दोपहर में 1 बजे से शाम 7 बजे तक तेज़ बारिश हो सकती है, इस कारण मैच में मुश्किल के आसार हैं। हवा की रफ्तार भी 15 से 20 किमी प्रति घंटे रह सकती है। तापमान 25-30 डिग्री के बीच हो सकता है। हालांकि, फाइनल मुकाबले के लिए 18 सितंबर को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।

 

भारत और श्रीलंका का प्रदर्शन

भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों ने एशिया कप 2023 में फाइनल तक पहुंच में 1-1 मुकाबला गंवाया। भारतीय टीम को सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। श्रीलंका ने सुपर-4 चरण में भारत के खिलाफ मुकाबले में 41 रनों से हारा था। भारत और श्रीलंका की टीमें वन-डे में अब तक 166 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा और उसने 97 मैच जीते। वहीं, श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत मिली। 11 मैचों का नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा।

आज के मुकाबले में भारत की नजर आठवीं बार चैंपियन बनने पर है। उसने पिछली बार 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब पर कब्जा किया था। भारत और श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल में 13 साल बाद आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच पिछली बार फाइनल मैच 2010 में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को 81 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

 

दोनों संभावित टीमें

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर (चोटिल अक्षर पटेल के लिए कवर)।

 

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरित असालंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दुनिथ वेलालागे, मथीशा पथिराना, कसुन रजिता, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।