WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Assistant Professor Arrested: कुलपति को उपराज्यपाल बनकर दो बार किया था फोन

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का मामला

994

Assistant Professor Arrested: कुलपति को उपराज्यपाल बनकर दो बार किया था फोन

सितंबर 2022 में फोन कर खुद को उपराज्यपाल बताने के आरोप में रोहित सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह ब्रिटेन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, सिंह ने आईपी विश्वविद्यालय के कुलपति को उपराज्यपाल बनकर दो बार फोन किया था।15 मई को ब्रिटेन दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे. पुलिस ने उन्हें वहीं पकड़ लिया .

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के एक सहायक प्रोफेसर को कथित तौर पर फोन कर खुद को दिल्ली का उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना बताने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है .

उन्होंने बताया कि सिंह ने पहली बार फोन करके अपनी छुट्टी मंजूर करवा ली थी और दूसरी बार 30 सितंबर, 2022 को उसने जीजीएसआईपीयू के अंग्रेजी विभाग में संकाय के रूप में अपनी बहन को नियुक्त करने का प्रयास किया था। सिंह की ओर से दूसरी बार विश्वविद्यालय को किए गए फोन के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल की सत्यता का पता लगाने के लिए कुलपति ने उपराज्यपाल के सचिवालय से संपर्क किया, जिसने इस तरह के किसी भी फोन कॉल से इनकार किया और पुलिस को मामले की सूचना देने के लिए कहा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘जांच के दौरान पता चला कि विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर रोहित सिंह ने उपराज्यपाल बनकर अपनी बहन मानवी सिंह की विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में नियुक्ति के लिए फोन किया था। कुलपति के लैंडलाइन नंबर के कॉल विवरण से पता चला कि फोन ब्रिटेन के नंबर से किया गया था।

उन्होंने बताया कि सिंह ने 27 सितंबर को ब्रिटेन में कुछ अकादमिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए भारत छोड़ दिया था। अधिकारी ने बताया कि जांच में सिंह का नाम सामने आने के बाद उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया। पुलिस ने सिंह के पिता और बहन पर भी आपराधिक साजिश और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।