ATM तोड़कर चोरी – FSL टीम और पुलिस अधिकारी जांच में जुटे

518
ATM तोड़कर चोरी - FSL टीम और पुलिस अधिकारी जांच में जुटे

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर में ATM तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी लगते ही FSL टीम, डॉग स्क्वार्ड, सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच में जुटे हुए है।

मामला छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाका चौराहे का है। जहां स्थित ATM मशीन को तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

●CCTV और स्क्रीन को स्प्रे पेंट से किया कवर..

घटना के प्रकार के मुताबिक चोर एक्सपर्ट बताये जा रहे हैं। उन्होंने पहले ATM के बाहर और अंदर लगे CCTV कैमरों सहित ATM की स्क्रीन को स्प्रे पेंट से कवर कर दिया था और बेफिक्र होकर घटना को अंजाम दिया। यहां चोरों ने ATM मशीन के कैश बॉक्स को तोड़कर उसमें रखा सारा कैश लेकर भाग गये।

●FSL और डॉग स्क्वार्ड मौके पर..

ATM तोड़कर लूटने की जानकारी लगते ही सिविल लाईन TI अरविंद दांगी, CSP लोकेंद्र सिंह, FSL टीम, डॉग स्क्वार्ड सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है और जांच में जुटा हुआ है।

●CSP बोले..

मौके पर मौजूद और मामले की जांच कर रहे हैं CSP लोकेंद्र सिंह और थाना TI अरविंद दांगी ने बताया कि घटना के8 जानकारी लगते ही पुलिस बल, FSL, डॉग स्क्वार्ड मौके ओर पहुंचकर जांच में जुट गया है। ATM में गार्ड था या नहीं मामले की जानकारी नहीं है संबंधित बैंक/ATM अधिकारियों के आने पर पता चल सकेगा फिलहाल जांच चल रही है।
बाईट- लोकेंद्र सिंह (CSP छतरपुर)

●बैंक की लापरवाही..

बता दें कि छतरपुर जिले भर में अधिकतर ATM पर कोई गार्ड मौजूद नहीं रहता जिसके चलते इस तरह की घटना और वारदात को अंजाम देने में आसानी होती है।