Attempted Defections : कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक को वापस आने का ऑफर दिया!

एक मंत्री के इस दावे के बाद MP की राजनीति में हलचल तेज!    

1426

Attempted Defections : कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक को वापस आने का ऑफर दिया!

Bhopal :  ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और शिवराज सरकार के मंत्री ने कहा कि कांग्रेस उनको वापस बुला रही है। लेकिन, हम नहीं जाएंगे, क्योंकि अब हम भाजपा में है। उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी हमसे वापस कांग्रेस में आने के लिए संपर्क कर रही है। जब वो हमसे संपर्क करते हैं, तो उनके ही विधायक भाजपा में आ जाते हैं। मंत्री के इस दावे के बाद MP की राजनीति में हलचल तेज हो गई।

चुनावी साल में दलबदलू नेताओं का एक्टिव होना आश्चर्य की बात नहीं! लेकिन, यदि एमपी सरकार के इस मंत्री का दावा सच निकला, तो अगले विधानसभा चुनाव में सियासी सूरत बदली नजर आएगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस के 22 विधायकों के साथ बृजेंद्र यादव भी भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद कमल नाथ की सरकार गिर गई थी। जब मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी तो सिंधिया के करीबी 13 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हुए। उन्ही में से एक है बृजेंद्र यादव भी हैं।

ये दावा शिवराज सरकार के पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र यादव ने किया। उनका कहना है कि कांग्रेस लगातार हमको वापस पार्टी में आने के लिए कह रही है।  लेकिन, हमने साफ कह दिया है कि हम वापस कांग्रेस में नहीं जाएंगे। वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं और उनके ही साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब जब कांग्रेस फिर से उन्हें वापस बुला रही है तो उनका कहना है कि अब कांग्रेस में जाने का कोई सवाल ही नहीं खड़ा होता! अगर सच में कांग्रेस ने सिंधिया के साथ भाजपा में आए नेताओं से वापस आने के लिए संपर्क किया, तो इससे चुनाव में सूरत बदल जाएगी।

कांग्रेस की मति भ्रष्ट हुई 

राज्य मंत्री बृजेंद्र यादव ने आगे बयान देते हुए कहा कि हमें देखकर उनको मप्र में अपनी कुर्सी दिखने लगती है। हम उनको पुराने कांग्रेसी समझ आने लगते हैं। लेकिन, शायद कांग्रेस ये भूल कर रही है कि हम उनकी पार्टी के अब नहीं रहे! अब हमारी पार्टी भाजपा है। कांग्रेस कितना भी कर ले, अब हम भाजपा पार्टी नहीं छोड़ेंगे। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मति इस समय भ्रष्ट हो चुकी है।