Badwani Local Bodies Elections: भाजपा का लहराया परचम, 7 में से 6 पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ

कांग्रेस नेता - पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन के क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी

793

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: भाजपा ने जिले की 07 निकाय में 6 पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। बड़वानी नपा की बात करें तो 14 भाजपा, 10 पर कांग्रेस जीत पाई है। अंजड़ परिषद की बात करें तो 11 पर भाजपा, 2 कॉंग्रेस और 2 पर अन्य विजय हुए हैं।

राजपुर परिषद में 11 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस, खेतिया परिषद में 10 भाजपा, 4 कांग्रेस, पानसेमल परिषद में 11 भाजपा, 2 कांग्रेस और 2 अन्य नए विजय हासिल की।

पलसूद परिषद में 7 कांग्रेस, 4 भाजपा और 4 अन्य है जिनमे 2 कांग्रेस के बागी तो 2 भाजपा के बागी है। सेंधवा नपा की बात करें तो 19 भाजपा और 4 पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे।

अगर आंकड़ों पर गौर करें तो कांग्रेस की कमजोर स्थिति साफ नजर आ रही है क्यों के जिले में 3 विधायक कांग्रेस के है। मात्र बड़वानी में भाजपा का विधायक है।

कृष चुनाव की महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता- पूर्व गृह मन्त्री बाला बच्चन की राजपुर विधानसभा की दोनों नगर परिषद पर कांग्रेस बुरी तरह से हारी है।

बहरहाल जीत को भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की मेहनत बता रहे हैं। ओम सोनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनकल्याण कारी नीतियों की वजह से जिले में बीजेपी का परचम लहराया है और इसका श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है क्योंकि उन्होंने इन योजनाओं को जन जन तक पहुँचाया है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, ओम सोनी (जिला अध्यक्ष, भाजपा बड़वानी)-

 

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, प्रेमसिंह पटेल (पशुपालन मंत्री)-

बड़वानी के 24 वार्डों की स्थिति

वार्ड क्रमांक 01-  कांग्रेस के मोताबाई यादव, भाजपा से सुशीला यादव से जीते

वार्ड क्रमांक 02- कांग्रेस के ईश्वर चंद्रशेखर यादव, भाजपा से शिवेंद्र निगम से जीते

वार्ड क्रमांक 03- भाजपा से मोहन बामनिया, कांग्रेस की रेखा विष्णु बनडे और आप से करण बर्मन से जीते

वार्ड क्रमांक 04- भाजपा से गायत्री चौहान, कांग्रेस की रानू बनडे से जीती

वार्ड क्रमांक 05- भाजपा से गजेंद्र सोनाने कांग्रेस के अजय खंडेलवाल से जीते

वार्ड क्रमांक 06- कांग्रेस से सचिन शर्मा, भाजपा से निलेश गुप्ता और आप के प्रभु बाई करण बर्मन से जीते

वार्ड क्रमांक 07- भाजपा से सुभाष भावसार, कांग्रेस के रजनीश बाबा से जीते

वार्ड क्रमांक 08- कांग्रेस के सायकाबाई सोलंकी से भाजपा की अश्विनी निक्कू चौहान जीती

वार्ड क्रमांक 09- भाजपा के दीपेंद्र बघेल से कांग्रेस के राकेश जाधव जीते

वार्ड क्रमांक 10- कांग्रेस से अनिता कैलाश, भाजपा की पूजा पारगी, निर्दलीय जगदीश से जीती

वार्ड क्रमांक 11- भाजपा से अविनाश कलोसिया, कांग्रेस के ओम प्रकाश से जीते

वार्ड क्रमांक 12- कांग्रेस से शहनाज तिगाले, भाजपा से अकिला खान और निर्दलीय रेश्मा जाकिर से जीते

वार्ड क्रमांक 13- कांग्रेस से मुजीब कुरैशी, भाजपा के महेश प्रजापत से जीते

वार्ड क्रमांक 14- कांग्रेस से रीना हेमंत कुमावत, भाजपा की रेखा धन्नालाल राठौड़ से जीती

वार्ड क्रमांक 15- भाजपा से भागाबाई धनगर, कांग्रेस की अजीत कौर सलूजा से जीती

वार्ड क्रमांक 16- कांग्रेस से शकुंतला धनगर, भाजपा की शोभा सेन और निर्दलीय मुनिरा यूनुस अली से जीती

वार्ड क्रमांक 17- भाजपा से निर्मला मालवीय, कांग्रेस की सीमा जगदीश से जीती

वार्ड क्रमांक 18- भाजपा से निर्मला प्रमोद गेहलोत, कांग्रेस की गुंजन रघु गेहलोत, आप की प्रिया गेहलोत, निर्देलीय सुनीता कन्नौजे, अलका अशोक पंडित से जीती

वार्ड क्रमांक 19- भाजपा से कौशर बोहरा, कांग्रेस के हसनैन आबिद रोशन, निर्दलीय मोहम्मद तासिन शेख से जीते

वार्ड क्रमांक 20- भाजपा से निशा अमित उपाध्याय,कांग्रेस की कल्पना भाटिया, निर्दलीय शिवकुंवर चौहान से जीती

वार्ड क्रमांक 21- भाजपा से शंकर कुशवाहा, कांग्रेस के सुरेश मुकाती से जीते

वार्ड क्रमांक 22- भाजपा से लालू वास्कले, कांग्रेस के भग्गू वास्कले से जीते

वार्ड क्रमांक 23- कांग्रेस से राधा कैलाश सोलंकी, भाजपा के सुखदेव चौहान से जीती

वार्ड क्रमांक 24- भाजपा से सेवंती आर्य, कांग्रेस की अविता कन्हैयालाल से जीती

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- बड़वानी

बीजेपी – 14
कांग्रेस – 10
अन्य –

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- राजपुर

बीजेपी – 11
कांग्रेस – 4
अन्य –

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- खेतिया 

बीजेपी – 10
कांग्रेस – 4
अन्य – 1

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- पलसूद

बीजेपी – 4
कांग्रेस – 7
अन्य – 4

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- अंजड़

बीजेपी – 11
कांग्रेस – 2
अन्य – 2

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- पानसेमल

बीजेपी – 10
कांग्रेस – 3
अन्य – 2

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- सेंधवा

बीजेपी – 19
कांग्रेस – 5
अन्य –