WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Bahraich Violence : बीजेपी नेता समेत 8 के खिलाफ बीजेपी विधायक ने एफआईआर कराई!

इस मामले में गंभीर धाराएं लगाई गई, उन्हें और डीएम मारने की नीयत से पत्थर चलाया!

906

Bahraich Violence : बीजेपी नेता समेत 8 के खिलाफ बीजेपी विधायक ने एफआईआर कराई!

Bahraich :यहां हुई हिंसा के बाद अधिकारियों के साथ ही आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले में महसी विधानसभा के बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने एक और एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर बीजेवायएम नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव समेत 8 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। यह एफआईआर 18 अक्टूबर को ही दर्ज कराई गई थी।

बीजेपी विधायक ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है उनमें अर्पित श्रीवास्तव के अलावा अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीय पाडेंय, सुधांशु सिंह और कुछ अज्ञात उपद्रवी शामिल हैं। यह केस 18 अक्टूबर को शाम 5.11 बजे दर्ज किया गया। इस मामले में गंभीर धाराएं भी लगाई गई।
विधायक द्वारा इस मामले में धारा 191(2), धारा 191(3), धारा 3(5), धारा 109(1), धारा 324(2), धारा 351(3), धारा 352 और धारा 125 के तहत शिकायत की गई है। उनका दावा है कि मृतक राम गोपाल मिश्रा के शव को लेकर जब मर्चरी जाने की तैयारी हो रही थी, तब ये लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और फिर उपद्रव करना शुरू कर दिया।

एफआईआर में लगाए ये आरोप
उन्होंने एफआईआर में दावा किया है कि आरोपियों ने उन्हें और डीएम को जान से मारने की नीयत से पत्थर चलाया था। उसी वक्त भीड़ से एक फायरिंग भी हुई, जिसके बाद एक गाड़ी का शीशा फूट गया था। यह घटना रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच की है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह सारा कुछ स्पष्ट होगा। इससे पहले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू हो गई है।

कौन अधिकारी कहां तैनात
बहराइच से एएसपी (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी हटाए। इसके अलावा डीजीपी हेडक्वार्टर से संबद्ध किए हैं। जबकि, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी को बहराइच में तैनाती मिली। अभी और अधिकारियों पर कार्रवाई होना है। जिस दिन अमिताभ यश पहुंचे थे, मौके पर उस दिन उन्होंने भी पवित्र मोहन त्रिपाठी के रुख पर नाराजगी जताई थी।