WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

पहले मैच में घाना को 11-0 से पीटा,भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत से किया आगाज

WhatsApp Image 2022 07 31 At 10.53.56 PM

बर्मिंघम: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के साथ आगाज किया । पहले मुकाबले में मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने घाना को 11-0 से बुरी तरह पीटा। इस मैच में भारत के लिए सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ज्यादातर समय गेंद को अपने ही कब्जे में रखा। हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई और तीन गोल अपने नाम किए। भारत अब अपना दूसरा मुकाबला सोमवार एक अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।

भारत ने पहले मिनट में ही पहला गोल किया। भारत के लिए यह गोल पेनल्टी कॉर्नर में अभिषेक ने किया । पहले क्वार्टर के पहले मिनट में ही गोल करने के बाद इसी क्वार्टर में भारत के लिए दूसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने दागा और भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। भारत के लिए पहले क्वार्टर में शमशेर सिंह ने तीसरा गोल किया। इसी के साथ भारत ने पहले क्वार्टर को 3-0 की बढ़त के साथ समाप्त किया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी एक गोल दागते हुए बढ़त को 4-0 कर दिया। भारत के लिए यह गोल आकाशदीप सिंह ने किया। जुगराज सिंह ने दूसरे क्वार्टर का दूसरा और अपना मैच का पहला गोल करते हुए भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी।

भारत के लिए अभिषेक, हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह ने एक-एक गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह ने इसके बाद मैच का अपना दूसरा और तीसरे क्वार्टर में पहला गोल करते हुए भारत की बढ़त को 6-0 कर दिया।

नीलकांत शर्मा ने मैच का अपना पहला गोल करते हुए भारत की लीड को 7-0 कर दिया और इसके कुछ ही क्षणों के बाद वरुण ने भी गोल किया और इस बढ़त को 8-0 किया।

जुगराज सिंह ने मैच का दूसरा गोल करते हुए बढ़त को 9-0 किया। तीसरे क्वार्टर में यह भारत का चौथा गोल था।मंदीप सिंह ने चौथे क्वार्टर में गोल का खाता खोलते हुए भारत की तरफ से 10वां गोल दागा। भारत ने इसी के साथ घाना पर 10-0 की बढ़त बना ली।भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 11वां और अपना मैच का तीसरा गोल दागा। 52वें मिनट में भारत ने घाना पर 11-0 की बढ़त ले ली थी।