Beating The Kidnapper : लड़की का अपहरण कर भाग रहे बदमाश की पिटाई! 

दो साथी भाग गए, पर सरगना लोगों के हाथ आया तो कपड़े फाड़े 

395

Beating The Kidnapper : लड़की का अपहरण कर भाग रहे बदमाश की पिटाई! 

Mujaffarpur (UP) : बुधवार को एक कार में लड़की का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। दो बदमाश तो फरार हो गए, पर इनके सरगना गोलू दुबे को भीड़ ने पकड़कर जमकर पिटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद इस बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आदतन बदमाश गोलू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना कांटी थाना क्षेत्र का है। जिस लड़की का अपहरण किया गया वह मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है।

DSP पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि लड़की के परिजनों ने गोलू दुबे के खिलाफ कांटी थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कर जा रही है। गोलू दुबे पर कई मामले दर्ज हैं। गोलू दुबे के खिलाफ लूट, गोलीबारी और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वो वांटेड था। पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी गोलू दुबे ने अपने साथियों के साथ माड़ीपुर से एक लड़की का अपहरण कर लिया। लड़की को कार से लेकर वो कांटी की तरफ जा रहा था। इसी बीच लड़की कांटी थाना क्षेत्र के समस्तपुर में चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने कार को घेर लिया।

मौके का फायदा उठा कर गोलू दुबे के साथी मौके से फरार हो गए, लेकिन भीड़ ने गोलू को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। हिस्ट्रीशीटर गोलू को हिरासत में ले लिया। बुधवार को लड़की का अपहरण किया गया था। उसी दिन शाम में लोगों ने पकड़ लिया। गुरुवार को लड़की के परिजन ने प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसके बाद उसे न्याययिक हिरासत में भेजा गया।