WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhagoriya : उमराली के भगोरिया मेले में भीड़ कम, उत्साह ज्यादा!

1599
WhatsApp Image 2023 03 04 At 6.50.02 PM

Bhagoriya : उमराली के भगोरिया मेले में भीड़ कम, उत्साह ज्यादा!

अलीराजपुर से अनिल तंवर की रिपोर्ट

Alirajpur : पुरातन संस्कृति भूलकर उमराली के भगोरिया ने आधुनिकता के साथ कदमताल किया। भगोरिया मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। चाक चौबंद सुरक्षा के उपायों से शांतिपूर्वक भगोरिया संपन्न हुआ। उमराली भगोरिया में ग्रामीणों की कमी की सभी आशंकाओं को आज धता बताते हुए भारी धूम रही। हजारों की संख्या में युवा, ग्रामीण व बुजुर्ग शरीक हुए। मेले में अब पारंपरिक परिधान नहीं दिखाई दिए। पारम्परिक गहने भी लुप्त होते जा रहे हैं। अब लगता है आधुनिक संस्कृति हावी हो रही है।

WhatsApp Image 2023 03 04 at 6.49.45 PM

यहाँ का भगोरिया गाँव के बाहर हनुमान मंदिर की टेकरी के नीचे तलहटी में लगा। पहले यह गांव के बीच लगता था तो बहुत भरा-भरा महसूस होता था। फैले हुए मैदान से भीड़ तो थी, किन्तु छिटकी होने से कम लग रही थी। गाँव के व्यापारियों ने स्थल बदलने पर रोष भी जाहिर किया। क्योंकि, उनका व्यापार प्रभावित हुआ।

लेकिन, प्रशासन ने व्यापारियों की नहीं सुनी। पुलिस बंदोबस्त ठीक रहा, किन्तु मुख्य मार्ग के बैरियर पर तैनात जवानों ने पत्रकार और फोटोग्राफरों के साथ बहसबाजी भी की। थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल से जब इस बारे में चर्चा की, तो उन्होंने बताया कि सभी जवानों को पूर्व में ही अच्छे व्यवहार की हिदायत दी गई थी। कुछ वर्षों पूर्व तक इस भगोरिए में एक-दो मर्डर भी हो जाते थे। किन्तु सामाजिक सुधार, जागृति और पुलिस तथा प्रशासन की कसावट से अब यह इतिहास की बात हो गई।