भगवंत मान ने IAS नहीं IPS अधिकारी को बनाया अपना विशेष प्रधान सचिव

850

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तरह ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी को ही अपना विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया है। यह अधिकारी है 1992 बैच के IPS गौरव यादव।
वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) के अपने मौजूदा पद पर भी बने रहेंगे।

सरकारी आदेश के मुताबिक पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) गौरव यादव मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव की भूमिका भी निभाएंगे।

गौरतलब है कि आम तौर पर विशेष प्रधान सचिव के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान भी वरिष्ठ IPS अधिकारी हरप्रीत सिद्धू को उनका विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।

गौरव यादव शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन वाली सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। पंजाब में उनकी गिनती परिणाम देने वाले अधिकारियों में रही है।