Bharat Jodo Yatra Entry in MP : महाराष्ट्र के जसौंदी से MP के बोदरली से प्रवेश  

आज प्रियंका गांधी भी यात्रा से जुड़ेगी और 4 दिन साथ रहेंगी! 

454

Bharat Jodo Yatra Entry in MP : महाराष्ट्र के जसौंदी से MP के बोदरली से प्रवेश  

Burhanpur (MP) : महाराष्ट्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज सुबह मध्य प्रदेश (MP) की सीमा में प्रवेश कर लिया। ये यात्रा करीब 13 दिन तक MP में रहेगी। इंदौर जिले में यात्रा तीन दिन रुकेगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी MP में 382 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा ने आज सुबह बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में एंट्री की। यात्रा के प्रवेश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से थोड़ी देर हुई। लेकिन, पार्टी के नेताओं का कहना है कि सभी कार्यक्रम तय रहेंगे।

महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से उनका काफिला सुबह 6 बजे रवाना हुआ। जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए यात्रा बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची। यहां राहुल गांधी के स्वागत के खास इंतजाम किए गए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेता राहुल के स्वागत के लिए बुरहानपुर में मौजूद रहे।

IMG 20221123 WA0003

बंजारा लोक नर्तक रीना नरेंद्र पवार ने राहुल गांधी के स्वागत में अपना खास नृत्य पेश किया। यात्रा सुबह 7 बजे बोदरली से रवाना हुई। 10 बजे सेंटर जेवियर स्कूल पहुंचने के बाद यात्रा विश्राम करेगी। राहुल और उनके साथ आए यात्री सात किमी पैदल चलेंगे। शाम चार बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। ट्रांसपोर्ट नगर में एक सभा रखी गई है। झिरी में राहुल रात्रि विश्राम करेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी अभी तक शामिल नहीं हुई। कर्नाटक में उनकी माता सोनिया गांधी यात्रा का हिस्सा बनी थीं। लेकिन, MP में प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ दिखाई देंगी। वे आज बुधवार रात 9 बजे राहुल की यात्रा से जुड़ेंगी।

PCC चीफ कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से अखिल भारतीय यात्रा शुरू होने के बाद से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। कांग्रेस ने राज्य के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से 18 उप-यात्राओं का आयोजन किया है।

यात्रा अगले 13 दिनों के दौरान प्रदेश के तीन क्षेत्रों मालवा (इंदौर, उज्जैन), निमाड़ (बुरहानपुर खंडवा, खरगोन), मध्य भारत के हिस्से आगर और सुसनेर जिलों को कवर करेगी। इन तीनों क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक मुद्दे एक दूसरे से अलग हैं। इनमें कुछ जगहों पर किसानों, आदिवासियों और कुछ अन्य हिस्सों में छोटे कारोबार, बेरोजगारी जैसे मुद्दे हैं। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई समुदाय के लोगों से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुनिए। राहुल गांधी खरगोन के ओंकारेश्वर, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों का दौरा करने के अलावा खंडवा में आदिवासी नेता टंट्या भील के जन्मस्थान पर भी पहुंचेंगे।

 

खरगोन जिले से भी यात्रा गुजरेगी

राहुल गांधी सरदार सरोवर समेत विभिन्न बांधों के निर्माण, अफ्रीकी चीतों के पुनर्वास और बक्सवाहा में हीरा खनन की अनुमति देने पर विस्थापित होने वाले लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं बुरहानपुर के किसानों समेत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ अत्याचार के शिकार आदिवासी, हेट क्राइम और हिंसा के शिकार लोगों के अलावा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ काम करने वाली महिलाएं भी कुछ दूर तक साथ चलेंगी।

 

बुरहानपुर आने वाले परिवार के चौथे सदस्य

बुरहानपुर आने वाले राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के चौथे सदस्य हैं। 41 साल पहले 1980 में इंदिरा गांधी बुरहानपुर आई थीं। तीन दिन यहां रुकी भी थीं। सबसे खास है कि जिस बोदरली गांव से यात्रा एमपी में एंट्री ली है, उसी गांव में इंदिरा गांधी ने रात 2 बजे टॉर्च की रोशनी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। साल 1980 में इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान बुरहानपुर पहुंची थीं। वे यहां पूर्व सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह के चुनाव प्रचार के लिए आई थीं। इस दौरान तीन दिन तक बुरहानपुर और नेपानगर में प्रचार करती रहीं। उन्हें देखने और सुनने लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े थे। इस चुनाव में उस समय सांसद के उम्मीदवार ठाकुर शिव कुमार सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे को हराया था। पूर्व प्रधानमंत्री राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बुरहानपुर आ चुके हैं।