Bheed box office collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर “भीड़” को पहले दिन दर्शक नहीं मिले

436

24 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म भीड़ को पहले दिन दर्शक नहीं मिले।शुक्रवार फिल्म का कलेक्शन 30 लाख रुपए के अंदर ही सिमट गया।अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ कोरोना काल के दौरान अपने घरों की वापसी कर रहे मजदूरों की बेबसी को बयां करती है. फिल्म देखकर कोरोना से जुड़ी कई यादें ताजा  होने लगती है. आप दोबारा उस मेमोरी लेन में पहुंचने पर मजबूर हो जाते हैं

लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘भीड़’ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है जिसे ब्लैक एंड व्हाइट में फिल्माया गया है।

फिल्म उद्योग के व्यापार पर करीब से नजर रखने वाले तरण आदर्श ने ट्वीट कर भीड़ की कमाई का आंकड़ा शेयर किया है। तरण आदर्श के मुताबिक, पूरे भारत में फिल्म महज 29 लाख ही कमा पाई। उन्होंने ट्वीट में लिखा- भीड़ ने पीवीआर में 15 लाख, इनोक्स में 8 लाख और सिनेपोलिस में 6 लाख का ही कलेक्शन किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में 5.48 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखी गई। गौरतलब है कि अनुभव सिन्हा की इससे पहली रिलीज अनेक भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अनेक में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिर भी अनेक ने पहले दिन भीड़ से अच्छी कमाई की थी। अनेक ने पहले दिन 1.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Bheed Trailer Out: 'भीड़' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म