WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Train Fire Triggers Panic in Ratlam : रतलाम में रणथंबोर एक्सप्रेस के जनरल कोच से धुआं निकलने से मचा हड़कंप, यात्री सुरक्षित कोई जनहानि नहीं

घटना की वजह से अप लाइन पर आने वाली अवध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को रोका, रेल यातायात प्रभावित हुआ, कोई भी यात्री हताहत नहीं! जानिए इस मामले में क्या कहते हैं पश्चिम रेलवे PRO.

20

Train Fire Triggers Panic in Ratlam : रतलाम में रणथंबोर एक्सप्रेस के जनरल कोच से धुआं निकलने से मचा हड़कंप, यात्री सुरक्षित कोई जनहानि नहीं!

 

Kota/Ratlam : जिले के आलोट स्टेशन के नजदीक स्टेशन लूनी रिछा में गुरुवार सुबह 9-30 बजे इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंबोर एक्सप्रेस को उस समय इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा था जब ट्रेन के जनरल कोच के पहिए के पास से धुआं निकलता दिखाई दिया था धुआं उठते ही कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया था। स्थिति को देखते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया था इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से कोच के पहिए के पास लगी आग पर काबू पाया लिया था। एहतियात के तौर पर यात्रीगण ट्रैक के दूसरी साईड में जाकर खड़े हो गए थे।

IMG 20260618 WA0021

गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई इस घटना की वजह से अप लाइन पर आने वाली अवध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ा था जिससे रेल यात्रा प्रभावित हुई थी गनीमत रही कि इस दुर्धटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ हैं उसके बाद इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंबोर एक्सप्रेस को जोधपुर के लिए रवाना कर दिया गया था। बता दें कि आग लगने के बाद जैसे ही ट्रेन में जनरल कोच के पहियों से धुआं निकलता दिखाई दिया था वैसे ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया था और सतर्कता बढ़ाते हुए यात्रियों को तत्काल ट्रेन से नीचे उतरने को कहा गया था और उन्हें सुरक्षित उतार लिया गया था। आग लगने और धुआं निकालने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया था। यात्री अपना-अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरने लगे थे और अपने साथ के लोगों को उतारने लगे थे महिलाएं और बच्चों को भी तत्काल उतर गया था। रेलवे कोच में से कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्र की सहायता से कोच के पहिए के पास लगी आग को बुझाया गया था। इस दौरान ट्रैक पर आने वाली आने-जाने वाली ट्रेनों को भी रोक दिया गया था!

IMG 20260618 WA0022

क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी!
इस आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर मीडियावाला द्वारा पश्चिम रेलवे रतलाम डीविजन के जनसंपर्क अधिकारी से बात की तो उनका कहना था कि यह क्षेत्र पश्चिम रेलवे के कोटा डिवीजन में आता हैं वैसे कोई विशेष घटना नहीं हुई हैं!
मुकेश कुमार जनसम्पर्क अधिकारी पश्चिम रेलवे!