WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhojshala Idol Case : भोजशाला मूर्ति मामले में 4 पकड़ाए, 26 तक हिरासत में भेजा!

परिसर में सुरक्षा घेरा भेदकर मूर्ति रखी, पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली!

1118
WhatsApp Image 2023 09 13 At 8.24.34 PM

Bhojshala Idol Case : भोजशाला मूर्ति मामले में 4 पकड़ाए, 26 तक हिरासत में भेजा!

Dhar : भोजशाला के सुरक्षित परिसर में पिछले दिनों मूर्ति रखने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने रायसेन के एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि 3 लोग धार जिले के है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से चारों को 26 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

धार पुलिस ने इस मामले में शिवकुमार पिता रामांकात भार्गव निवासी मंडीदीप रायसेन, मनोज पिता लखन सिंह तंवार निवासी ताजपुरा धार, माखन पिता वासुदेव बैरागी निवासी पीपल्‍या सागौर और रवि उर्फ मोहन पिता शंकरलाल चौधरी निवासी रिंगनोद सरदारपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इन आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 सितंबर तक न्‍यायिक हिरासत में सौंपा है। धार पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकाी मीडिया से साझा की है।

यह है पूरा मामला
दरअसल 9-10 सितंबर की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने संरक्षित इमारत भोजशाला की जाली काटकर मां वाग्‍देवी की प्रतिमा को गर्भगृह में रखने का प्रयास किया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। घटना के बाद एसपी मनोज कुमार सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए। साथ ही कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में टीम का गठन किया था। जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।