Bhopal News: 2 महिलाओं की मिट्टी धँसने से मौत, पंचायत सचिव सस्पेंड, सरपंच को नोटिस

मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की सहायता

996

Bhopal News: 2 महिलाओं की मिट्टी धँसने से मौत, पंचायत सचिव सस्पेंड, सरपंच को नोटिस

भोपाल: भोपाल जिले में भोपाल – रायसेन बॉर्डर के गांव पालमपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया जब 2 महिलाओं की मिट्टी धसने से दबने में मौत हो गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया है। सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 महिला और 1 पुरुष घर के उपयोग के लिए मिट्टी खोद रहे थे। मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी धसने पर दो महिला की मिट्टी धसने के कारण दबने से मौत हुई। दो महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया था। उन्हें मामूली चोट आई थी जिनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने बताया कि बालमपुर में हुई घटना की प्रारंभिक जांच के बाद स्थानीय पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है और सरपंच को भी धारा 40 में नोटिस जारी किया गया है। मृतकों के परिवारों को भी 4-4 लाख की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

कलेक्टर श्री आशीष ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एडीएम हरेंद्र नारायण सिंह, हुजूर एसडीएम और तहसीलदार को बलरामपुर में मिट्टी धसने की दुर्घटना का पता चलते ही घटना स्थल पर भेजा गया था। तुरंत ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत कार्यों में लगाई गई थी जिससे जल्दी ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया था। इसके साथ ही इस दुर्घटना की जांच की कार्रवाई भी जारी है।

WhatsApp Image 2023 06 10 at 18.57.00 1

प्रशासनिक अमला, पुलिस दल और एसडीआरएफ की टीम अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर व्यवस्था संभालने पहुंच गए थे और दुर्घटना के अलग अलग बिंदुओं पर जांच की गई। लापरवाही के लिए पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर पंचायत सचिव वीर सिंह को लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है। बालमपुर सरपंच आरती मीणा को भी धारा 40 का नोटिस दिया जा रहा है।

घटना के संबंध में तहसीलदार चंद्रशेखर ने बताया कि ग्राम बालमपुर में शासकीय तालाब में भू स्खलन की घटना हुई। मोके पर 06 महिलाएँ एवम 01 पुरुष घर के लिए मिट्टी खोद कर ले जा रहे थे। जिनमें फिरोजा बी पत्नी अफजल उम्र 35 वर्ष, पिंकी पुत्री गुड्डू उम्र 16 वर्ष, सरोज पत्नी उमेश आयु 20 वर्ष, उषा पत्नी देवेंद्र आयु 21 वर्ष एवम 3 अन्य शासकीय तालाब से घरेलू उपयोग के लिए मिट्टी खोदने गए थे।

भू स्खलन होने से मिट्टी में 02 महिलाओं फिरोजा बी एवम पिंकी की अचानक मिट्टी धँसने से मृत्यु हो गयी।

02 महिलाओं सरोज एवम उषा को मामूली खरोंच आयी थी इनका प्राथमिक उपचार किया गया। बाकी 02 महिला एवम पुरुष मौके से चले गए जिससे उनके नाम ज्ञात नहीं हो सके।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर दोनो मृतकों के परिवारों को ₹4 लाख की राशि आरबीसी 6-4 के अंतर्गत शासन की तरफ से राहत राशि दी जावेगी।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने तालाब में बने गड्ढे एवं गहरी नालियों को लेबल करने के जनपद पंचायत को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को भी निर्देश जारी कहा है कि वे उनके क्षेत्र में पटवारी और पंचायत सचिव से लगातार सर्वे कराए और खदानों के साथ तालाब, नालों के आसपास भी कही खुदाई या गहरीकरण का काम चल रहा हो तो उसके लिए सुरक्षा के भी इंतजाम भी किए जाए।