
Bhopal Railway Station: भरी गर्मी में नहीं है पीने का पानी, व्हील चेयर तक नहीं, गोद में उठाकर ले जा रहे परिजनों को यात्री
भोपाल। भोपाल स्टेशन पर सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी कई यात्री परेशान हैं। जो संसाधन जुटाए गए उनमें से कुछ मेंटेंनेस की कमी से बेकार हो गए। आलम यह है कि दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हील चेयर तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। परिजन खुद गोद में उठाकर ले जाने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में सीढ़ियों से उतरने-चढ़ने तक से लेकर प्लेटफॉर्म पर भीड़-भाड़ में धक्का लगने या ट्रेन छुटने का डर बना रहता है। इसके अलावा महिला यात्रियों के लिए कुछ प्लेटफॉर्म पर टायलेट्स ही नहीं हैं। प्लेटफॉर्म चार, पांच और छह पर यहां जो भी ट्रेन होती है महिलाएं उसके अंदर वाशरूम जाने मजबूर हैं। यहां यात्रियों के बैठने के लिए जगह कम हैं वहीं प्लेटफॉर्म पर कई पंखे भी बंद थे।
0 लिफ्ट पड़ी खराब, फुटओवर ब्रिज से जाना मजबूरी
करोड़ों रुपए खर्च कर वृद्धजनों और बुजुर्गों के लिए लगाई गई भोपाल जंक्शन के दोनों ओर की लिफ्ट भी बंद मिली। रियल्टी चेक में प्लेटफार्म 6 की तरफ लगी लिफ्ट बंद पड़ी मिली तो वहीँ प्लेटफॉर्म एक की तरफ लगी लिफ्ट खराब थी जिस कारण लोग फुटओवर ब्रिज से जा रहे थे। हालांकि प्लेटफॉर्म पर लगी सभी लिफ्ट चालू हालत में मिली।
0 प्लेटफॉर्म 6 पर कम ट्रेन रुकती हैं
तर्क यह कि.. प्लेटफॉर्म 6 पर कम ट्रेनें सूत्रों के मुताबिक आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर इसलिए भी ये सुविधाएं शुरू नहीं करना चाहता क्योंकि यहां पर सिर्फ 6 ट्रेनें रुकती हैं। अफसरों का मानना है कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर ज्यादा ट्रेनें रुकने से वहां यात्रियों की आवाजाही अधिक होती है, इसलिए उन्हें ज्यादा फायदा होता है। प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर फूड प्लाजा है। जबकि आंकड़ों के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर से ही सबसे अधिक आवाजाही होती है।
0 हर दिन करीबन एक लाख यात्री
पश्चिम मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले भोपाल रेलवे स्टेशन पर हर दिन करीब एक लाख यात्रियों की आवाजाही रहती है। 132 ट्रेनें भोपाल में रोजाना रूकती हैं। कई बार यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए वाशरूम न होना बड़ी समस्या है।
0 भोपाल स्टेशन एक नजर में
– 132 ट्रेनें भोपाल स्टेशन पर रोजाना रुकती हैं।
सबसे ज्यादा 46 ट्रेनें प्लेटफॉर्म-1 की ओर रुकती हैं
सबसे कम 06 ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर रुकती हैं
04 साल पहले हुआ था अनुबंध, लेकिन अब तक यात्रियों को नहीं मिल पा रही हैं सुविधाएं।





