WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

मोदी शाह ने फिर चौंकाया, Bhupendra Bhai Patel होंगे गुजरात के नए सीएम

Bhupendra Bhai Patel

अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने फिर से सारे राजनीतिक पर्यवेक्षकों को चौंकाते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए नए नाम का चयन किया है। यह नया नाम है भूपेंद्र भाई पटेल। अब गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे Bhupendra Bhai Patel। गांधीनगर में आज हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मोहर लग गई है। उनके नाम का प्रस्ताव निवृत्तमान मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने रखा|

इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ मौजूद हैं।

Bhupendra Bhai Patel गुजरात विधानसभा में घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे| उन्होंने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को रिकॉर्ड 1,17,000 वोटों से हराया था|