WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बैंक से करोड़ों रुपए का ऋण लेकर नहीं चुकाने पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ऋण दाता संस्था को प्रशासन ने बंधक संपत्ति को सीज करते हुए दिलाया कब्जा

WhatsApp Image 2022 09 24 At 9.44.49 PM 696x523

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

कलेक्ट्रेट नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर स्ट्रेस ड ऐसैट्स स्टेबलाइजेशन फंड संस्था के ऋण,ब्याज तथा अन्य प्रभार की कुल राशि 83 करोड़ 5 लाख 74 हजार 353 रुपए बाकी होने पर बैंक के बार बार मांगने पर और मौका देने पर भी नहीं चुकाने पर यह कार्यवाही की गई।

प्रशासन ने शुक्रवार शाम को कार्रवाई करते हुए शहर के चांदनी चौक स्थित 303.22 वर्ग मीटर आकार के एक मकान को सील करते हुए उसका अधिपत्य स्ट्रेसड ऐसैट्स स्टेबलाइजेशन फंड संस्था को दिलाया था।
अब मौके पर बैंक के अधिकारियों ने अपने गार्ड तैनात कर दिए हैं।

बता दें कि शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में इंदरमल समरथमल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के अजय मोतीलाल अग्रवाल निवासी साउथ तुकोगंज इंदौर,राजेंद्र कुमार समरथमल चौरडिया निवासी चांदनी चौक तथा अजय कुमार ज्ञानचंद जैन निवासी पैलेस रोड से ब्याज सहित ऋण राशि बकाया होने पर उनके द्वारा बंधक रखी संपत्ति का अधिपत्य संबंधित संस्था को दिलाया गया हैं।