Big Success of Police: मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

762

Big Success of Police: मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस ने मुंबई में एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर 113, नोएडा का रहने वाला आरोपी अश्वनी, जिसने मुंबई को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी थी, उसे 24 घंटे के भीतर स्वाट टीम की सक्रियता से गिरफ्तार कर लिया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीसिंह को जब मुंबई में एक बड़े बम धमाके की धमकी की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत कई टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी अश्वनी ने व्हाट्सएप के माध्यम से मुंबई पुलिस को संदेश भेजा था कि लश्कर-ए-जिहाद के 14 आतंकी मुंबई में आ चुके हैं और वे 400 किलो RDX विस्फोटक का उपयोग कर कई स्थानों पर ब्लास्ट करेंगे। इस धमकी में यह भी कहा गया था कि विस्फोट से लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।

अश्वनी बिहार का निवासी है और पिछले पांच वर्षों से नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। मुंबई पुलिस को यह धमकी मिलने पर तुरंत नोएडा पुलिस से संपर्क किया गया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए, नोएडा पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे पकड़ लिया।

अब आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जो उसकी कड़ी पूछताछ और विस्तृत जांच करेगी। इस गिरफ्तारी से दो बड़े शहरों की सुरक्षा व्यवस्था में त्वरित समन्वय और सतर्कता की एक मिसाल सामने आई है।

यह मामला आतंकी गतिविधियों के प्रति सुरक्षा एजेंसाओं की आगामी चुनौतियों का भी संकेत देता है। नोएडा पुलिस की यह तेजी और कार्यकुशलता भविष्य में आपराधिक घटनाओं को रोकने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।