WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bijapur Naxal Attacks:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल ब्लास्ट, 9 जवान और एक ड्राइवर की मौत से प्रदेश में शोक की लहर

Bijapur Naxal Attacks:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल ब्लास्ट, 9 जवान और एक ड्राइवर की मौत से प्रदेश में शोक की लहर!

रायपुर से विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक ऑपरेशन से लॉ रहे सुरक्षा बल के जवानों के वाहन को नक्सलियों ने सोमवार को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया. इस घटना में 9 जवान और एक ड्राइवर समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई है.जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। इस दौरान एक पुलिस वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 9 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुआ है। नक्सलियों से यह ब्लास्ट दो बजकर 15 मिनट पर किया है। सभी शहीद जवान डीआरजी के हैं।इस दुखद घटना से प्रदेश में शोक व्याप्त है।

सोमवार को कुटरू इलाके में नक्सलियों ने जवानों से भरे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में नौ जवान शहीद हो गए हैं। कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। बस्तर रेंज के IG ने इस घटना की पुष्टि की है।यह घटना उस समय हुई जब जवान ऑपरेशन पर निकले थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सलियों ने किस तरह से इस हमले को अंजाम दिया। लेकिन, इस घटना से सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले शनिवार को भी अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG के एक जवान, प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। वहीं, सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया था। बीते कुछ समय में यह जवानों पर बड़ा हमला है। मौके पर अन्य जगहों से जवानों की टीम पहुंच रही है। यह घटना कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास की है।