WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bandhavgarh Tiger Reserve: पनपथा बफ़र जोन में बाघ की हालत नाजुक

उपचार के लिए आज होगा रेस्क्यू

Bandhavgarh Tiger Reserve: पनपथा बफ़र जोन में बाघ की हालत नाजुक

गणेश पांडे की रिपोर्ट 

भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक टाइगर कई दिनों से लंगड़ा रहा है और उससे चलते नहीं बन रहा है। अभी तक उसको उपचार के लिए रेस्क्यू नहीं किया गया है। जबकि टाइगर के हालात की सूचना कई बार पर्यटन रेंजर और पनपथा रेंजर दोनों दी जा चुकी है।

बताया गया है कि अब उसकी स्थिति बहुत नाजुक है। जब टाइगर का वीडियो शुक्रवार को फील्ड डायरेक्टर डॉ अनुपम सहाय मैं देखा तब उनकी और से कहा गया कि शनिवार को रेस्क्यू कर उपचार किया जाएगा।

टाइगर के बारे में बताया कि पर्यटन जोन पनपथा बफ़र जोन के पचपेड़ी गेट में पनिहाई फीमेल के 3 सब एडल्ट बच्चों में से एक है। जो कई माह से बहुत लंगड़ा रहा है।