WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार बदमाश,सुबह टहलने निकले थे

WhatsApp Image 2026 05 18 At 16.00.58

भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार बदमाश,सुबह टहलने निकले थे

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर. भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल आज सुबह जब वे टहलने निकले थे, बाइक सवार बदमाश लूट कर ले गए। ताज्जुब की बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर है और ऐसे में यह घटना होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर में भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और धरमलाल कौशिक के साथ सोमवार सुबह लूट की घटना हुई. बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए. सिविल लाइन थाना में शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है.

सेंट्रल जोन डीसीपी और क्राइम डीसीपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे. इसी दौरान शंकर नगर के भारत माता चौक के पास बाइक सवार लुटेरे मोबाइल झपटकर फरार हो गए.

घटना के बाद कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. फिलहाल पुलिस टीम धरमलाल कौशिक और लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है. वारदात के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास जारी है. राजधानी में हाई अलर्ट के बीच लूटपाट की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं.