भाजपा का रहेगा आक्रमक चुनाव प्रचार,कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल पर होगा हमला, कमीशन नाथ के नारे पर होगा फोकस

302

भाजपा का रहेगा आक्रमक चुनाव प्रचार,कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल पर होगा हमला, कमीशन नाथ के नारे पर होगा फोकस

भोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा आक्रमकता के साथ चुनावी प्रचार करेगी। इस दौरान कांग्रेस और कमलनाथ की 15 महीने की सरकार पर जमकर हमला बोलेगी। दिग्विजय सिंह के 1993 से 2003 तक के दस साल के कार्यकाल पर भी भाजपा का निशाना होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आक्रमकता के साथ चुनाव अभियान में जाने और प्रचार करने के लिए शुक्रवार को अपने भाषण के जरिए संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ‘अबकी बार दो सौ पार मिस्टर बंटाढार आरपार ’। इस बयान के बाद यह साफ है कि भाजपा इस चुनाव में भी दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल के दस सालों का सीन भी जनता के सामने लाने का प्रयास करेगी। वहीं वीडी शर्मा ने कमलनाथ सरकार के 15 महीनों पर भी चुनाव प्रचार में निशाना साधा जाएगा। उन्होंने कहा है कि ‘15 महीने की कमीशन नाथ की सरकार’। वीडी शर्मा के इस बयान से यह भी स्पष्ट हो गया है कि कमलनाथ सरकार के 15 महीनों की सरकार पर भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जनता के बीच में पहुंचेंगी। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से कमलनाथ और दिग्विजय सिंह लगातार दौरे कर रहे हैं। कमलनाथ जहां सभाएं कर रहे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह संगठन में समन्वय का काम कर रहे हैं।