कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा : सीएम डॉ. मोहन यादव!

643

कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा : सीएम डॉ. मोहन यादव!

मुख्यमंत्री के लिए जब उनके नाम की घोषणा हुई तो उन्हें इसका पता भी नहीं था!

Ratlam : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के रूद्र पैलेस में लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा का चुनाव जीतेगी। भाजपा में ही ऐसा संभव हैं कि एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जाता हैं। भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के लिए जब उनके नाम की घोषणा हुई तो उन्हें इसका पता भी नहीं था, लेकिन मालवा से भाजपा को जनादेश मिला, यह उसी का परिणाम है और भाजपा की विशेषता भी है कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कई विकास और लोककल्याणकारी कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य पर चलते हैं और हमें भी इसी पर चलते हुए प्रदेश को आगे ले जाना है। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और हमें कार्यकर्ता होने के नाते सबको साथ लेकर चलना है। डॉ. यादव ने कहा कि गरीबों का अपमान किसी को करने नहीं दिया जाएगा और बहनों के मान-सम्मान में भी कोई कमी नहीं आएगी। उनसे जुड़ी कोई योजना बंद नहीं होगी। भाजपा की सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की सरकार है। हर कार्यकर्ता को मोदीजी बनना हैं और घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगना है और खुद को प्रत्याशी समझकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व कहा कि रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की जीत में रतलाम हमेशा अग्रणी रहता है और इस बार भी हमें यह इतिहास दोहराना है। रतलाम से जो हवा चलती हैं, वह कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देती है।

WhatsApp Image 2024 03 23 at 19.37.19

सांसद गुमान सिंह डामोर ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए भाजपा को जीताने का आह्वान किया। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार के उदघोष के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया।

आरंभ में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से रतलाम को अधिक समय देने का आग्रह किया।

WhatsApp Image 2024 03 23 at 19.37.20

प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में भाजपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला एवं कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना।

इस दौरान पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, आशा मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, अनीता परिहार, दुर्गा डिंडोर सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनधिगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वायुयान से बंजली हवाई पट्टी पर आए। मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम नगर आगमन पर उनका हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. यादव का स्वागत किया गया। डॉ. यादव बंजली हवाई पट्टी से रूद्र पैलेस पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंचों से भी उनका पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।

वाले पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला एवं कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना।

इस दौरान पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, आशा मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, अनीता परिहार, दुर्गा डिंडोर सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनधिगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।