WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

2 BJP Candidates Return Tickets : गुजरात के 2 भाजपा उम्मीदवारों ने टिकट लौटाए!

WhatsApp Image 2024 03 23 At 19.42.05

2 BJP Candidates Return Tickets : गुजरात के 2 भाजपा उम्मीदवारों ने टिकट लौटाए!

जानिए, ये हालात क्यों बने!

Gandhinagar : गुजरात के साबरकांठा से भाजपा उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। इससे पहले वडोदरा सीट से भाजपा उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने भी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।अब भाजपा को इन दोनों सीटों पर नया उम्मीदवार चुनना होगा।

गुजरात में भाजपा को दो बड़े झटके लगे। साबरकांठा से भाजपा उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। घोषित उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने ऐलान किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया।

अब भाजपा को इन दोनों सीटों पर नया उम्मीदवार चुनना होगा। अभी भी संभवतः एक-दो सीटें बदलने की चर्चा है। इससे पहले वडोदरा से भाजपा उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने भी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। गुजरात भाजपा में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से घमासान मच गया।

वडोदरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वो अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हैं। वडोदरा लोकसभा सीट पर रंजनबेन भट्ट के नाम की घोषणा हुई है, तब से भाजपा में विरोध शुरू हो गया। बीजेपी नेता ज्योतिबेन पंड्या ने ही रंजनबेन भट्ट के नाम का विरोध किया था। शहर के अलग-अलग इलाकों में उनके नाम का विरोध करते हुए बैनर भी लगाए गए।