भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल: यादव,सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ताः तोमर

केन्द्रीय मंत्रियों ने मुरैना जिले के पोरसा और अंबाह में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

416
भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल: यादव,सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ताः तोमर

भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल: यादव,सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ताः तोमर

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है। हम सभी को संगठित होकर अपने बूथ की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए। हमारी केंद्र व राज्य सरकारों ने गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं लागू की हैं। उन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं और जनता से जीवंत संपर्क रखते हुए 2023 और 2024 में होने वाले चुनावों में जीत हासिल करें। यह बात केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव तथा केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने शनिवार को मुरैना जिले की पोरसा एवं अंबाह विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें : भूपेंद्र यादव
केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है। हमारा प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है, जिसे जीत दिलाने के लिए हमें पूरे समर्पण के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए काम करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संगठन का कार्य करना है और जनता में भारतीय जनता पार्टी सरकारों के लोककल्याणकारी योजनाओं को बताना है। हमें बूथ स्तर पर पहुंचकर प्रत्येक कार्यकर्ता से संपर्क कर तथा जनता का समर्थन हासिल करते हुए चंबल क्षेत्र में अधिक से अधिक विधानसभा सीटें जीतने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह प्रतीत होता है कि आने वाला विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग की सभी सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होगी।
भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल: यादव,सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ताः तोमर
सक्रियता के साथ काम में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ताः नरेंद्रसिंह तोमर
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि चुनाव का समय नजदीक है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय होकर बूथ में संपर्क करें। जिस प्रकार बीते चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं ने कमल के फूल को अपना प्रत्याशी मानते हुए पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई, उसी तरह इस बार भी उससे बड़ी जीत हासिल करने का प्रयास करें। श्री तोमर ने कहा कि बूथ हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए कार्यक्रम आयोजित करें। पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क करें तथा चुनाव के काम में उनका मार्गदर्शन और सहयोग लें। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाएं तथा इन योजनाओं के हितग्राहियों से लगातार संपर्क रखें। हम इन गरीब कल्याण की योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री श्री रामरूप सिंह तोमर एवं नगर मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार गुप्ता ने किया।
भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल: यादव,सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ताः तोमर
कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता, जिला संयोजक श्री वल्लभ दंडोतिया, विधानसभा संयोजक श्री गजेंद्र सिंह तोमर, विधायक श्री कमलेश जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष पोरसा श्रीमती अंजलि जैन, अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमा देवी तोमर, जनपद अध्यक्ष पोरसा श्रीमती अनुराधा देवेश तोमर, जनपद अध्यक्ष अंबाह श्रीमती मधुरिमा तोमर, पूर्व विधायक श्री कमलेश सुमन, श्री सत्यप्रकाश सखबार, श्री साहिब सिंह तोमर, श्री जीनेश जैन सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।