WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Boat Accident in Mumbai : मुंबई के समुद्र में 110 यात्रियों से भरी नाव को नौसेना बोट ने टक्कर मारी! 

नाव के 10 यात्रियों और नौसेना के 3 सैनिकों की मौत, 101 को बचा लिया गया! 

Boat Accident in Mumbai : मुंबई के समुद्र में 110 यात्रियों से भरी नाव को नौसेना बोट ने टक्कर मारी! 

 

Mumbai : गेट ऑफ इंडिया के पास बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। यात्रियों को लेकर एलीफेंटा की तरफ जा रही नाव ‘नीलकमल’ को नेवी की स्पीड बोट ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अभी तक 13 लोगों की मौत पुष्टि हुई है। जबकि, 101 को बचा लिया गया। नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक समुद्र में चलाया गया। अभी कितने यात्री लापता हैं, इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी।

इस हादसे का बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर नौसेना (नेवी) की स्पीड बोट कैसे यात्रियों से भरी नाव से जाकर टकराई! हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं। हादसे के ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्पीड बोट तेजी से यात्रियों से भरी नाव के पास जाती है और अनियंत्रित होकर टकरा जाती है। टकराने के बाद बोट वहां से तेजी से वापस आ जाती है।

बताया जा रहा है कि ये स्पीड बोट नौसेना की है। इसका दावा खुद यात्रियों वाले नाव चालक ने किया। वहीं हादसे पर नेवी का कहना है कि ये टक्कर जान-बूझकर नहीं मारी गई, बल्कि यह एक हादसा है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी हमारा ध्यान यात्रियों को बचाने पर है।

‘नीलकमल’ नाव पर 110 यात्री 
बताया जा रहा है कि ‘नीलकमल’ नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। नाव की क्षमता 80 थी और इसमें 110 लोग सवार थे। मुंबई पुलिस का कहना है कि क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने वाले नाव मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 10 आम नागरिक तो तीन नौसैनिक शामिल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे का संज्ञान लिया और दुख जताया।

IMG 20241219 WA0016

101 यात्रियों को बचाया गया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हादसे में 101 लोगों को बचा लिया गया। यह जानकारी शाम साढ़े सात बजे तक की है। पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। नौसेना और मुंबई पुलिस घटना की जांच करेगी। ‘नीलकमल’ नाव बुधवार दोपहर मुंबई के गेट ऑफ इंडिया से एलिफेंटा के लिए रवाना हुई। इस नाव की क्षमता 80 यात्रियों की है, लेकिन नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। पता चला है कि 110 यात्री नाव पर थे। नाव मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

नौसेना की स्पीड बोट में तकनीकी खराबी
जानकारी के मुताबिक, नाव पर करीब 110 लोग सवार थे। बचाए गए यात्रियों को को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच, नौसेना ने संदेह जताया है कि नौसेना की जिस स्पीड बोट की टक्कर नीलकमल नाव से हुई, उसमें कोई तकनीकी खराबी थी। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नौसेना की ओर से दी जाएगी।

नाव पर 20 बच्चे भी सवार 
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना के आठ जहाजों को उस जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है, जहां ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ‘नीलकमल’ नाव से टकराने वाली नौसेना की स्पीड बोट पर सवार 6 लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। वहीं ‘नीलकमल’ नाव पर 20 बच्चों सहित लगभग 110 यात्री सवार थे।