Bride Ran Away With Her Lover : शादी से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ गहने लेकर भागी!

जानिए, दूल्हा बारात लेकर आया तो फिर क्या हुआ!

1004

Bride Ran Away With Her Lover : शादी से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ गहने लेकर भागी!

Mathura : मथुरा के कोसीकलां थाना इलाके में शादी से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 29 नवंबर को इस लड़की की शादी तय हुई थी। बरात कोसीकलां से जैंत के सुम्मेरा गांव में आनी थी। बताया गया कि लड़की अपने साथ गहने भी ले गई।

पीड़ित पिता ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अपहरण की जगह गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की। पिता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

बताया गया कि घर में शादी की तैयारियां जोरो से चल रही थी। शादी से पहले वाला जश्न का माहौल था। लेकिन, फेरे से 6 दिन पहले 23 नवंबर को दुल्हन को उसी के गांव के रहने वाला प्रिंस उर्फ रिंकू भगाकर ले गया। शादी से पहले बेटी भागने की बदनामी को देखते हुए पिता ने लड़के वालों से बात करके छोटी बेटी का विवाह उसी दूल्हे से करा दिया जिसे उसने बड़ी बेटी के लिए तय किया था। लड़के वालों ने भी परिस्थिति देखते हुए कोई अड़चन नहीं डाली और शादी के लिए राजी हो गए।