WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Bride’s Mother Stopped Wedding : दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन की मां ने शादी रोकी! 

जानिए, क्या मामला हुआ जो बारात खाली हाथ लौट गई! 

Bride’s Mother Stopped Wedding : दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन की मां ने शादी रोकी! 

Ara (Bihar) : बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया के महथिन मंदिर में एक अनोखी घटना घटी। दूल्हा बदलने के आरोप में दुल्हन की मां ने शादी रोक दी। इसके बाद बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। यह घटना सोमवार को हुई। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चीतकुंडी चकिया गांव के लड़के और धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की लड़की की शादी होनी थी।

तिलक के दौरान दुल्हन की मां ने दूल्हे को देखकर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि यह लड़का वो दूल्हा नहीं है, जिसे पसंद किया गया था। मतलब कि दूल्हा बदल गया। दुल्हन की मां का आरोप सुनते ही माहौल गरमा गया। वर पक्ष के लोग सकते में आ गए। बारातियों का उत्साह ठंडा पड़ गया। शादी की रौनक गायब हो गई। दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। दुल्हन की मां अपने फैसले पर अड़ी रही। उन्होंने साफ कह दिया कि वे इस लड़के से अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगी।

बारात बिना दुल्हन के लौट गई 

वर पक्ष के दूल्हा बदलने का आरोप के बाद लोग असमंजस में पड़ गए। उन्होंने अपनी सफाई देने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे। मामला बिगड़ता देख, वर पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। नतीजा ये हुआ कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। दुल्हन की मां ने कहा, ‘जिस लड़के से शादी तय हुई थी, यह वह लड़का नहीं है। दूल्हा बदलकर लाया गया है।’ फिलहाल इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।