WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Builders Deadbody Found: 17 सितम्बर से औरंगाबाद के लापता बिल्डर का शव सनावद के जंगल में मिला, मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2024 10 09 At 20.24.11

Builders Deadbody Found: 17 सितम्बर से औरंगाबाद के लापता बिल्डर का शव सनावद के जंगल में मिला, मचा हड़कंप

आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले के सनावद थाना क्षेत्र के घोड़वा के जंगल में महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर शव मिलने से हड़कंप मच गया। बिल्डर की हत्या के बाद लाश को जलाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने खरगोन पुलिस के सहयोग से 17 सितम्बर से लापता बिल्डर के शव का पता लगाया है। खरगोन जिले के भीकनगांव सनावद मार्ग पर घोड़वा घाट में औरंगाबाद के 45 वर्षीय किशोर लोहकरे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। अब सनावद थाना पुलिस और मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम जाँच कर रही है। महाराष्ट्र से पहुंचे असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर संजय गीत्ते और मृतक के भाई ने शव की पहचान कर पुष्टि कर दी है। मृतक किशोर लोहकरे औरंगाबाद नामी बिल्डर है। औरंगाबाद के बालूद थाने में 17 सितम्बर से बिल्डर की गुमशुदगी दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस की विवेचना में बड़ा खुलासा हुआ है।

खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या कर लाश फेंकने की आशंका है। एसपी ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के साथ ही खरगोन जिले की सनावद थाना क्षेत्र में मिली लाश की विवेचना की जा रही है। औरंगाबाद के बिल्डर 17 सितम्बर को मुम्बई जाने के बाद से लापता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के बालूद थाने में 17 सितम्बर से बिल्डर की गुमशुदगी दर्ज है। शव मिलने के बाद मामले की विस्तार से पुलिस विवेचना कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस को खरगोन पुलिस सहयोग कर रही है। हत्या की आशंका लग रही है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, धर्मराज मीना (एसपी, खरगोन)-