WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Buldhana Bus Accident : महाराष्ट्र में बस में आग लगने से 26 की मौत, 4 गंभीर!

जानिए, क्या कारण था चलती बस के पलटने का!

Buldhana Bus Accident : महाराष्ट्र में बस में आग लगने से 26 की मौत, 4 गंभीर!

Buldhana (Maharashtra) : समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर देर रात डेढ़ बजे 32 यात्रियों को नागपुर से पुणे लेकर जा रही यात्री बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। चार लोग गंभीर घायल बताए गए हैं। बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, घायलों को बुलढाणा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में आग लगने का कारण बस का डिवाइडर से टकराकर पलटना बताया गया। पलटने के बाद डीजल टैंक फटने से बस में अचानक आग लग गई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। बस का ड्राइवर सुरक्षित है, उसने बताया कि टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इसके बाद बस में आग लग गई। ऐसे में बहुत सारे लोगों को आग लगने केबाद बस से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

IMG 20230701 WA0020

यह बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी जो अनियंत्रित होने के बाद बस के दरवाजे की तरफ से ही पलटी, इसलिए किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। जो लोग बचे वो ड्राइवर की तरफ केबिन में थे, वे शीशा तोड़कर बाहर निकले। इनमें से से भी 4 लोग घायल हैं।

बस नागपुर से पुणे जा रही थी। इस दौरान बुलढाणा के सिंदखेड़राजा के पास बस पलटी और उसमें आग लगी। बस में 33 लोग सवार थे। बस में जब आग लगी, तब यात्री सो रहे थे। जब तक यात्री खतरे को भांप पाते, तब तक आग बहुत बढ़ चुकी थी। इस वजह से कई लोगों की मौत बस में ही हुई। बस में आग रात डेढ़ बजे के करीब लगी।

बसमृद्धी महामार्ग पर हुए हादसे में जख्मी और मृत लोगों की जानकारी के लिये बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय ने हेल्पलाईन नंबर जारी किये हैं.
ये हैं हेल्‍पलाइन नंबर हैं 7020435954 और 07262242683. जिले के एसएसपी सुनील कडासने ने बुलढाणा बस आग में 26 की मौत की पुष्टि की। बस में कुल 33 यात्री सवार थे। इस आग की चपेट में आने से 8 लोग बच गए, इसमें ड्राइवर भी शामिल है। ड्राइवर ने बताया कि टायर फटने से बस पलट गई और फिर उसमें आग लग गई।
एसएसपी ने बताया कि इस एक्‍सीडेंट को लेकर एक केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, हमारी प्राथमिकता अभी शवों की पहचान कर उन्‍हें परिवार के सदस्‍यों को सौंपना है।