शराब कारोबारी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमले के मास्टर माइंड बाबू सिंधी के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर!

डॉन बनने का ख्वाब देखने वाले की ऐशगाह पर चला बुलडोजर! 

2499

शराब कारोबारी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमले के मास्टर माइंड बाबू सिंधी के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर!

*इकबाल हुसैन की रिपोर्ट* 

Neemuch : 4 फरवरी की शाम शहर के शराब कारोबारी अशोक अरोरा (गंगानगर) पर विजय टॉकीज से लॉयन पार्क के बीच हुई फायरिंग व जानलेवा हमले का मास्टरमाइंड मंदसौर निवासी बाबू सिंधी उर्फ जयकुमार सबनानी का गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसका डॉन बनने का ख्वाब अधूरा रह गया हैं।

 

जिला प्रशासन ने उसके अवैध ठिकानों पर कार्यवाही करते हुए फोरलेन स्थित नीमच-बरखेड़ा फंटे पर स्थित उसके फार्म-हाउस पर बुलडोजर चलाते हुए कार्यवाहीं की, कार्यवाही में बड़ी संख्या जिला प्रशासन और पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद था।

 

बता दें कि यह फॉर्म हाउस अवैध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था, आपराधिक गतिविधियां यहां पर संचालित हो रही थी। इसी फार्म-हाउस पर शाही पार्टी होती थी, अपने जन्मदिन पर बाबू सिंधी ने पुलिस अधिकारी की मोजूदगी में इसी फार्म-हाउस पर बंदूक से केक काटा था। ⁠

 

इतना ही नहीं शराब, शबाब ओर कवाब तथा महानगर की तर्ज पर रेव पार्टी इसी फार्म-हाउस पर होती थी, जहां शराब, शवाब और कवाब का खेल खेला जाता था।

 

बता दें कि पुलिस को इस फॉर्म हाउस पर चल रहें अवैध कामों के बारे में जानकारी थी।

IMG 20240210 WA0045

जिस पर कार्यवाही नहीं हो रही थी, जो गोलीकांड के बाद हो रही हैं, बताया जा रहा हैं कि बाबू सिंधी ने इसी फॉर्म-हाउस में वीडियो बनाए थे, जहां लड़कियों को परोसा जाता था।

IMG 20240210 WA0047

नीमच की स्कीम नंबर 36 में भी बाबू सिंधी का अवैध मकान बना हुआ हैं, जिसके बारे में उसे पूर्व में नोटिस भी दिया गया था, जिसके बारे में सूत्र बताते हैं कि तत्कालीन अधिकारी ने मोटी रकम लेकर मामला दबा दिया था।

जिला प्रशासन की इस कार्यवाहीं के बाद गुनाहगारों की अब अन्य अवैध संपत्तियों और अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी। बता दें कि उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह के निर्देश के बाद एसपी अमित कुमार तोलानी ने बाबू सिंधी पर कार्रवाई करते हुए शुरुआत की हैं। बाबू सिंधी को रिमांड पर भी लिया गया हैं जो धीरे-धीरे अपने गुनाह के कारनामों के राज पुलिस के सामने उगल रहा हैं।