WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bullet Train Project Failed : अहमदाबाद-मुंबई के बीच नहीं चलेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला!

1570
WhatsApp Image 2025 07 13 At 18.37.16

Bullet Train Project Failed : अहमदाबाद-मुंबई के बीच नहीं चलेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला!

जानिए आखिर क्या वजह रही जो इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए, अब इसकी जगह कौन लेगा!

New Delhi : देश की पहली महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट) पर जापानी बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट आया। अब इस प्रोजेक्ट में जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलेगी। इसे लेकर रेल मंत्रालय ने वजह भी बताई है। अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना के समझौता होने पर जापान ने बुलेट ट्रेन की लागत ₹16 करोड़ प्रति कोच तय की थी। हैरानी की बात तब हुई, जब इसकी कीमत बढ़ाकर 3 गुना से ज्यादा कर दी। अब प्रति कोच लागत बढ़ाकर ₹50 करोड़ कर दी। इस प्रकार 16 कोच की एक बुलेट ट्रेन ₹800 करोड़ की हो गई।

जानकारी के अनुसार, अब अगर जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलती है, तो निराश होने की कोई बात नहीं। क्योंकि, अब भारत स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमी हाई स्पीड वंदे भारत इस ट्रैक पर चलाएगा।भारतीय रेल की यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जो 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे पहले दावा किया जा चुका है कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर के सूरत-बलिमोरा (50 किलोमीटर) सेक्शन का कार्य अंतिम चरण में है। साल के अंत तक इस पर वंदे भारत का ट्रॉयल रन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद 2027 तक वंदे भारत (सिटिंग) ट्रेन से आम जनता सफर कर सकेगी। यहां आठ-आठ कोच की दो वंदे भारत चलेंगी। इसकी अधिकतम गति 280 होगी, पर ये 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।

गोली जैसे दोड़ती है बुलेट ट्रेन

ट्रेनों की स्पीड के मामले में जापान दुनिया में सबसे अधिक तेज स्पीड से ट्रैन चलाने वाला देश है। जापान के बाद चीन और उसके बाद फ्रांस है। भारत इस मामले में काफी पीछे है। लेकिन, फिर भी भारत में अहमदाबाद-मुंबई कॉरिडोर पर 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने का दावा किया जा चुका है। लेकिन, अब यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और इसकी जगह हाई स्पीड वंदे भारत ने ले ली है।