WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Burning Bus-8 Devotees Died: मथुरा वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस जली, 8 की मौत,25 घायल,12 गंभीर, कई ने कूद कर बचाई जान

Burning Bus-8 Devotees Died

Burning Bus-8 Devotees Died: मथुरा वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस जली, 8 की मौत,25 घायल,12 गंभीर, कई ने कूद कर बचाई जान

  Haryana :Nuh (Haryana) हरियाणा के नूह से आज सुबह एक बुरी खबर आ रही है। यहां एक बस में अचानक आग लग जाने से मथुरा वृंदावन से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस त्रासदी में 25 लोग घायल हो गए जिनमें 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई ने कूद कर जान बचाई लेकिन उनके पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गए हैं।

रियाणा में नूंह के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी एक बस में आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

आग की ऊंची-ऊंची लपटें धधक रही थीं। सवारियां जान बचाने को चिल्ला रही थीं। कुछ लोग जलती बस से कूद गए, लेकिन वे भी आग की लपटों से घिरे थे। बच्चे बिलख रहे थे।

हरियाणा: नूंह के पास KMP एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 8 श्रद्धालुओं की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे

ऐसा खौफनाक मंजर था कि दिल दहल गया। किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह आग की लपटों से घिर बस से लोगों को निकाल पाए। नतीजा यह रहा कि 8 लोग बुरी तरह जलकर मर गए। लाशों की हालत इतनी खराब है कि शिनाख्त करना भी मुश्किल है।बस में करीब 60 लोग सवार थे।

 

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने निकले थे और बनारस और वृंदावन से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। बस में आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने भी आग भुझाने में मदद की।

बस में सवार श्रद्धालु चंडीगढ़ और पंजाब के रहने वाले हैं। जो धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे उन्हें चलती बस में से आग की लपटें उठती दिखी। उन्होंने आवाज देकर ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने बस नहीं रोकी तो उन्होंने बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग लगने की सूचना दी। तब तक आग ने बस को पूरी तरह से चपेट में ले लिया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आग में झुलसे लोगों तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज जरी। बस में आग कैसे लगी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।