WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bus Caught Fire : महाराष्ट्र में देर रात पुणे जा रही बस में आग लगी, 25 की मौत!

समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर देर रात यह आग लगने की घटना हुई!

WhatsApp Image 2023 07 01 At 8.19.50 AM 696x507

Bus Caught Fire : महाराष्ट्र में देर रात पुणे जा रही बस में आग लगी, 25 की मौत!

Buldhana (Maharashtra) : नागपुर से पुणे जा रही एक बस में बुलढाणा के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे पर आग लग गई। करीब 32 यात्रियों को लेकर जा रही इस बस के 25 यात्रियों की मौत होने की जानकारी है। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति काफी नाजुक है। यह जानकारी पुलिस के हवाले से दी गई।

डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा कि घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी बुलढाना के पास यह बड़ा हादसा हुआ। बुलढाणा के एसपी सुनील अदासाने ने मीडिया को बताया कि ये भीषण हादसा रात 1.25 बजे हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला।