Bus Overturns, 1 Dead, 30 Injured : धार के पास बस पलटी, 30 यात्री घायल, 1 की मौत!

कलेक्टर प्रियंक मिश्र घायलों को देखने सरदारपुर अस्पताल पहुंचे!

535

Bus Overturns, 1 Dead, 30 Injured : धार के पास बस पलटी, 30 यात्री घायल, 1 की मौत!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट      

Dhar : अलीराजपुर के जोबट रही बस आज दोपहर इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर फुलगावडी (थाना सरदारपुर) के पास असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए ,जिसमें एक मृत्यु हो गई। घायलों का सरदारपुर अस्पताल में इलाज जारी है। बस को हाईवे से हटा लिया गया है। हाईवे सुचारू रूप से संचालित है। घायलों की संख्या 31 है। एक व्यक्ति कैलाश पिता मांगीलाल डामोर उम्र 40 निवासी हातोद थाना अमझेरा की मौके पर मृत्यु हो गयी।

IMG 20240420 WA0051

जानकारी मिलने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने सरदारपुर के अस्पताल में पहुंचकर फुलगावडी बस हादसे में घायल व्यक्तियों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। घायलों के परिजनों को ढांढस बँधाया कहा कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं आने देंगे। कलेक्टर ने घायलों के लिए आर्थिक सहायता के प्रकरण तैयार करने के भी निर्देश दिए। घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

IMG 20240420 WA0052

कलेक्टर ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों को अधिक बेहतर इलाज के लिए ज़रूरत के मुताबिक दूसरे शहर के बड़े अस्पताल में रेफर किया जाये। एसपी मनोज कुमार सिंह और एसडीएम मेघा पवार भी उनके साथ थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस  बहुत तेज थी, इस वजह वह असंतुलित होकर पलट गई।