व्यापारी संगठनों को निजी नहीं संगठन का एजेंडा आगे बढ़ाना चाहिए बोले विधायक डा. शर्मा

चोरी,लूट आदि रोकना जनप्रतिनिधियों की नहीं पुलिस की जिम्मेदारी बोले मानक अग्रवाल

2961

व्यापारी संगठनों को निजी नहीं संगठन का एजेंडा आगे बढ़ाना चाहिए बोले विधायक डा. शर्मा

 

संयुक्त व्यापार महासंगठन के होली मिलन समारोह की जिला ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की एक्सक्लूसिव रपट

 

इटारसी। कोई भी व्यापारी संगठन तभी सफल हो सकता है जब वह सभी व्यापारियों की समस्याओं से मिलकर बने संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाए, न कि किसी निजी एजेंडे को। व्यापारी चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो,उसे संगठन में राजनीति नहीं करनी चाहिए। सभी पार्टियों को समान नजर से देखते हुए,साथ रखते हुए व्यापारिक समस्याओं का समाधान कराना चाहिए। जब ऐसा नहीं होता तभी विरोध के स्वर मुखरित होते हैं,अलग संगठन बनते हैं।

WhatsApp Image 2023 03 19 at 6.20.22 PM

 

मैं इस नए बने महा संगठन के सभी पदाधिकारियों से निवेदन करता हूं कि वे उन गलतियों को न करें,जो पुराने संगठन ने की हैं। मैं,नपा परिषद,नगर प्रशासन की तरफ से आपके महासंगठन की सभी 11 मांगों पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए जल्द इन सभी का समाधान करने का भरोसा आप सबको दिलाता हूं। उक्त उदगार विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा.सीतासरन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में आज साई कृपा गार्डन में संयुक्त व्यापार महा संगठन के भव्य होली मिलन समारोह में व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल ने कहा कि चोरी,लूट आदि आपराधिक घटनाएं न होने पाएं यह स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी होती है,विधायक या अन्य किसी नेता की नहीं। यदि जिम्मेदार अधिकारी उनको नहीं रोक पा रहे हैं तो उन पर सबको मिलकर दबाव बनाना चाहिए या उनको बदल दिया जाना चाहिए। पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे ने कहा कि इटारसी में सीमेंट उद्योग के लिए भी काफी संभावनाएं हैं। हमें ऐसे बड़े उद्योग लगाने चाहिए जिनसे अधिकाधिक रोजगार के अवसर बनें।

 

अध्यक्षता कर रहे नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने भी ज्ञापन में वर्णित सभी समस्याओं पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए जल्द उन सभी को अमलीजामा पहनाने का अपना संकल्प व्यक्त किया। नपा उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जैसवाल,नगर भाजपा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण सरंक्षक सतेंद्रपाल सिंह जग्गी ने दिया। संरक्षक विश्वनाथ सिंघल ने नए संगठन के निर्माण पर प्रकाश डाला। संरक्षक चंद्रकांत अग्रवाल ने महा संगठन के ज्ञापन का पठन कर हर समस्या को विस्तार से रखा जो निम्नानुसार थीं। 1. शहर के व्यापारियों को चोरों एवं असामाजिक तत्वों से सुरक्षा प्रदान कराने हेतु सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र साथ ही प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगवाने। 2. बाजार क्षेत्र के भीड़भाड़ व व्यस्ततम चौक चौराहों पर असामाजिक तत्वों की हरकतों पर निगाह रखने के लिए नियमित पुलिस गश्त लगवाने एवं बाजार क्षेत्र की ध्वस्त पार्किंग व्यवस्था को सुचारू करवाने।3. शहर के बाजार में किसानों की ग्राहकी दिनोंदिन घटती जा रही है, जिसकी प्रमुख वजह कृषि उपज मंडी इटारसी में 2 लाख तक का नगद भुगतान किसानों को नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते किसान खाली ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वापस चले जाते हैं और अन्य स्थानों पर खरीदारी करते हैं। 4. शहर के मध्य बीच सड़कों पर खड़े होकर फल-सब्जी का व्यापार करने वाले हठधर्मी ठेला व्यापारियों द्वारा द्विभाषायी शब्द बोलकर बदतमीजी की जा रही है एवं अव्यवस्था फैलाई जा रही है।

5. शहर की सभी कच्ची दुकानों को पक्की करने हेतु एक साथ अनुमति प्रदान करें एवं नगर पालिका परिषद द्वारा जर्जर दुकानों की मरम्मत करने की अनुमति तत्काल प्रदान की जाए। दुकानों की नामांतरण प्रक्रिया को सरल किया जाए। 6. नगर पालिका की दुकानों की खरीदी-बिक्री पर पूर्वानुसार नामांतरण ही किया जाए, रजिस्ट्री न करवाई जाए। क्योंकि इसमें व्यापारियों पर रजिस्ट्री शुल्क का अतिरिक्त भार पड़ता है। 7. पुरानी इटारसी, सूरजगंज, मालवीयगंज, गांधी स्टेडियम रोड पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। साथ ही गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न लगभग आधा दर्जन स्थानों पर अस्थाई सार्वजनिक प्याऊ खोले जाएं।

 

8. शहर की सड़कों को दुरुस्त कराया जाए ताकि बाजार आने वाले उपभोक्ताओं को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। 9 पूर्व की तरह जरूरतमंद दुकानदारों को दुकानों के ऊपर ही दुकान निर्माण की अनुमति नियमानुसार प्रदान की जाए।10. खाद्य विभाग द्वारा सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए।11. कुछ क्षेत्रों से ट्रैफिक व्यवस्था में आ रही शिकायतों का निराकरण किया जाए। प्रारंभ में अध्यक्ष मुकेश जैन,संयोजक संरक्षक धर्मदास मिहानी,सचिव हरीश अग्रवाल, संरक्षक त्रय सुधीर गोठी,रमेश चांडक,शिवाकांत गुड्डन पांडे,मीडिया प्रभारी संजय शिल्पी,बेनीशंकर शर्मा,संतोष सोनी,अनिल राठी संदेश अग्रवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। महासंगठन के विधि सलाहकार अरविंद गोयल, उपाध्यक्ष अर्जुन भोला ने भी अपनी बात रखी। संचालन संगठन मंत्री कैलाश नवलानी ने व आभार गोविंद बांगड़ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक संदेश पुरोहित, बलराम मिहानी, प्रमोद पगारे,कल्पेश अग्रवाल, ओम सेन,अजय टप्पू मिश्रा, राजा तिवारी, अनिल जैन,राजकुमार उपाध्याय केलु, पंकज राठौर,मुकेश गांधी,नीलम प्रवीण गांधी, देवेंद्र पटेल, मनीष ठाकुर आदि नपा के कई पार्षद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। गुलाल तिलक होली भी हुई। जिसमें विधायक ने मंच पर भी सभी अतिथियों को गुलाल तिलक लगाया।