WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

By Election Result : सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के नतीजों में INDIA आगे रहा! 

MP की अमरवाड़ा सीट भाजपा ने कश्मकश भरे मुकाबले में जीती!   

935

By Election Result : सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के नतीजों में INDIA आगे रहा! 

New Delhi : देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर आज नतीजों खुलासा हो गया। जिन राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था, उनमें पश्चिम बंगाल की चार, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो और बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु की एक-एक सीट शामिल है।

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए।

सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की तीन तो उत्तराखंड की दो सीटों पर भी मतगणना जारी है। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार ये उपचुनाव हुए हैं। 13 सीटों पर उतरे सभी 121 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो गया। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित कई दिग्गजों और कुछ नए चेहरों ने भी किस्मत आजमाई।

13 में से 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीते या आगे हैं। हिमाचल और मध्य प्रदेश एक-एक सीट पर भाजपा और बिहार में एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता। चुनाव आयोग ने 13 में से 11 सीटों के नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए। इनमें पंजाब में जालंधर (पश्चिम) सीट पर ‘आप’ के मोहिंदर भगत जीत गए हैं। हिमाचल की देहरा सीट से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर, नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा और हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा को जीत मिली है।

पश्चिम बंगाल में सभी सीटें टीएमसी के खाते में गई। यहां रायगंज में कृष्णा कल्याणी, बागदा में मधुपर्णा ठाकुर और रानाघाट (दक्षिण) में मुकुट मणि अधिकारी को जीत मिली। मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश प्रताप शाह की आखिरी राउंड में जीत हुई। 20 में से 18 राउंड की गिनती में भाजपा पीछे ही रही। उत्तराखंड में बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला और मंगलौर सीट पर कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन जीते । बिहार में रुपौली सीट पर लोजपा (रामविलास) से बागी होकर चुनाव लड़े शंकर सिंह जीत गए हैं।

 

मध्य प्रदेश में भाजपा जीती

कांग्रेस के विधायक कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने से छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया गया। 2023 में यहां से कांग्रेस के टिकट पर कमलेश शाह ने विधायकी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव हुआ। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में रहे। भाजपा ने कमलेश शाह को टिकट दिया। कांग्रेस ने उनके सामने धीरेन शाह को उम्मीदवार बनाया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम भलावी भी मैदान में उतरे।

2023 के विधानसभा चुनावों में अमरवाड़ा समेत छिंदवाड़ा की सभी 8 सीटों पर कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में विजयी हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रभाव वाली इस सीट पर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी। वहीं लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भी पहली परीक्षा होने मानी जा रही थी। भाजपा ने भले ही सीट जीत ली हो, पर जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहा। करीब साढ़े 3 हजार वोटों से भाजपा जीती। भाजपा को आखिरी 2 राउंड में जीत मिली\। भाजपा की जीत में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार को मिले वोटों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।