Cabinet Meeting Today: MP मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज दोपहर 3:00 बजे, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा 

901
CM Mohan Yadav's VC

Cabinet Meeting Today: MP मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज दोपहर 3:00 बजे, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा 

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें नगरीय विकास विभाग द्वारा एक प्रस्ताव लाया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि नगर पालिका और परिषदों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की अवधि 2 साल के बजाय 3 साल कर दी जाए।

हाल ही में सरकार ने मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 43 क में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है।इसका उद्देश्य अविश्वास का सामना कर रहे अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को राहत दिलवाने था। अब तक प्रावधान यह है कि 2 साल के बाद अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के खिलाफ पार्षद अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। इस अवधि को 3 साल का करने का प्रस्ताव आज की कैबिनेट में प्रस्तुत होगा।

कैबिनेट में अन्य जो मामले आने वाले हैं उनमें कुछ सिंचाई परियोजना के मामले भी हैं जिस पर कैबिनेट की सहमति ली जाएगी।

सरकार महिलाओं से जुड़ी तमाम योजनाओं को एक जगह से बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए वूमेन एंपावरमेंट हब बनने पर विचार कर रही है। इसका प्रस्ताव भी आज कैबिनेट में आ सकता है।