WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मकर सक्रांति मनाकर बंदियों को मिष्ठान खिलाया और उनी वस्त्र भेंट किए

मकर सक्रांति मनाकर बंदियों को मिष्ठान खिलाया और उनी वस्त्र भेंट किए

रतलाम: मकर सक्रांति पर्व पर सर्किल जेल में 700 बंदियों व स्टाफ को तिल गुड़ से बनी मिठाई का वाघेला गौसेवा जीव दया समिति व शहर की प्रमुख महिला मंडलों द्वारा वितरण किया गया।

जेल में बंदी सभी महिलाओं को सुहाग की प्रतीक वस्तुओं सहित दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

तथा जेल में बंदी वृद्ध महिलाओं को गर्म कंबल व छोटे बच्चों को गर्म कपड़े खिलौने,ड्राइंग कॉपी, किताबें उपलब्ध कराई।मुख्य अतिथि महंत आत्मानंद जी सरस्वती व पार्षद देवश्री पुरोहित रहें।

IMG 20230116 WA0024

इस दौरान आयोजन के संयोजक दिनेश वाघेला जेल अधीक्षक लक्ष्मण कुमार सिंह भदोरिया,उप अधीक्षक बृजेश मकवाना,श्री अखिलेश्वर महिला मंडल की श्यामा वाघेला,शकुंतला सिसोदिया,आशा भट्ट,श्री राजपूत महिला मंडल की उषा पंवार, सीमा देवड़ा,किरण तंवर,सर्व ब्राह्मण समाज महासभा की अध्यक्ष सुनीता पाठक,श्री सनातन धर्म सभा महिला मंडल अध्यक्ष राखी व्यास सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।