WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CG Weather Update: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी,न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा!

624

CG Weather Update: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी,न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा!

 

रायपुर। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी, तो दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है, जो पूरे महीने जारी रह सकता है।

 *दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर* 

मौसम का बड़ा बदलाव दुर्ग में दिन का पारा 30.4 डिग्री सामान्य से अधिक और रात का पारा 11.4 डिग्री समान्य से 5.8 डिग्री तक गिर गया है।बुधवार को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहने की सांभावना है। आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी आ रही है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रह सकता है।