WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री चौहान आज शाम करेंगे महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लोकार्पण

632
WhatsApp Image 2023 10 05 At 1.22.43 PM

मुख्यमंत्री चौहान आज शाम करेंगे महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लोकार्पण

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यो का लोकार्पण आज 5 अक्टूबर गुरूवार शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया जाएगा।

उज्जैन में महाकाल विस्तारीकरण प्रोजेक्ट का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इसके तहत 755 करोड़ रुपए की लागत से काम किए जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार शाम 7 बजे फेज-2 का लोकार्पण करेंगे। हाईटेक अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, पार्किंग समेत कई कार्य शामिल हैं। कई अधूरे कामों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

आज इस संबंध में उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पत्रकारों को जानकारी दी ।नगर निगम कमिशनर भूषण कुमार सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से फ़ेस2 में हुए कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पत्रकारों के साथ भ्रमण कर महाकाल मंदिर फ़ेस टू में हुए कार्यों का निरीक्षण भी किया।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 1.22.43 PM 1

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, अपर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओं श्री आशीष पाठक सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा करते हुए यहां की जा रही व्यवस्थाओं को देखा।

महापौर द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं साथ ही सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

लोकार्पण कार्यक्रम
महाकाल लोक द्वितीय चरण अन्तर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नीलकंइ वन पर नीलकंठ परिसर, शक्ति पथ, महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र, महाकाल तपोवन, महाराजवाडा दी हेरिटेज, पुष्करणी अनुभूति वन, चिंतन वन, श्री महाकालेश्वर मंदिर शिखर दर्शन, आपातकालीन प्रवेश एवं निर्गम, अमरनाथ गुफा आतंरिक परिसर विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा साथ ही उज्जैन यूनिटी मॉल का शिलान्यास व्यर्चूअली किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे गुरुवार शाम को उज्जैन में करीब सात बजे इंदौर से कार द्वारा आएंगे और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। सबसे पहले वे नीलकंठ द्वार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अत्याधुनिक सुविधाओं वाले देश के सबसे बड़े अन्न क्षेत्र भवन का लोकार्पण करेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है।