
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिन भर दिल्ली में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, शाम को कोलकाता जाएंगे
नई दिल्ली:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने नवीन का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल फेरबदल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों सहित विभिन्न वर्गों के हित में किया जा रहे कार्यों योजनाओं और गतिविधियों की भी जानकारी दी। उन्होंने समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री आज दिन भर दिल्ली में हैं और शाम को कोलकाता के लिए रवाना होंगे जहां वे कल मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।





