
मुख्यमंत्री डॉ यादव 16 अप्रैल को सिवनी मालवा में, नर्मदा पुरम-टिमरनी मार्ग के उन्नयन और अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे
चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरुवार 16 अप्रैल को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा तहसील में आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव गुरुवार 16 अप्रैल को दोपहर 1:55 बजे भोपाल से सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 2:25 को उनका आगमन सिवनी मालवा में होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव सिवनी मालवा में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात सायं 4:30 बजे सिवनी मालवा से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
*मुख्य कार्यक्रम और रोड शो*
💠मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिवनी मालवा में 972.16 करोड़ लागत के नर्मदा पुरम टिमरनी मार्ग ( राज्य राजमार्ग — 67) का इंटरमीडिएट से 2 –लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एच ए एम ) का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। नर्मदा पुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972, 16 करोड़ रुपए है। उक्त मार्ग एमपीआरडीसी द्वारा बनाया जाएगा।
💠मुख्यमंत्री 106.34 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे
💠मुख्यमंत्री हनुमान मंदिर से लेकर पुराने बस स्टैंड तक आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री डॉ यादव दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर रोड शो का विधिवत शुभारंभ करेंगे। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक , जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त होगा।
मुख्यमंत्री विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण एवं चेक राशि प्रदान करेंगे।





